कोंडागांव हादसे ने पकड़ा सियासी मोड़: कांग्रेस नेता की मौत, BJP नेता पर जानलेवा साजिश का आरोप

KONDAGAON

कांग्रेस नेता हेमेंद्र भोयर की मौत के मामले में भाजपा नेता पूर्णेंदु कौशिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उसने जानबूझकर अपनी कार से टक्कर मारकर हत्या की साजिश को अंजाम दिया।

कोंडागांव (छत्तीसगढ़): एक सड़क हादसा अब राजनीतिक साजिश के शक में तब्दील हो चुका है। जिले में हुए इस दर्दनाक मामले ने राज्य की राजनीति को झकझोर दिया है। कांग्रेस नेता हेमेंद्र भोयर की मौत के मामले में भाजपा नेता पूर्णेंदु कौशिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उसने जानबूझकर अपनी कार से टक्कर मारकर हत्या की साजिश को अंजाम दिया।

शादी की तैयारियों के बीच मौत का मंज़र
मृतक हेमेंद्र भोयर अपनी भाभी चंपी भोयर—जो आरोपी की पहली पत्नी भी हैं—के साथ बाइक पर शादी का निमंत्रण बांटने निकले थे। लेकिन डोंगरीगुड़ा ढाबे के पास अचानक एक तेज़ रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हेमेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

आरोप: जानबूझकर मारी टक्कर, फिर मौके से भागा
घटनास्थल पर मौजूद चंपी भोयर का आरोप है कि पूर्णेंदु कौशिक ने पूरी योजना के तहत टक्कर मारी और फिर हेमेंद्र को लगभग 15-20 मीटर तक कार से घसीटा। इतना ही नहीं, वह गाड़ी से उतरकर यह देखने भी आया कि हेमेंद्र जिंदा है या नहीं। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

पारिवारिक और राजनीतिक रंजिश की आशंका
हेमेंद्र भोयर ग्राम पंचायत मुलमुला के पंच थे, जबकि उनकी भाभी चंपी गांव की सरपंच हैं। परिजनों और कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पंचायत चुनाव के बाद से ही पूर्णेंदु कौशिक दोनों से रंजिश रखता था। मृतक के भाई ने दावा किया है कि पहले भी उनके भाई को धमकी मिल चुकी थी।

कांग्रेस का हंगामा: ‘हादसा नहीं, हत्या है’
मामले ने तूल तब पकड़ा जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन मरकाम ने इसे "पूर्व नियोजित हत्या" करार दिया। उन्होंने भाजपा नेता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि यह हादसे की आड़ में राजनीतिक हत्या है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे जाम किया और कोंडागांव थाने का घेराव किया।

पुलिस की कार्रवाई: गिरफ्तारी और जांच शुरू
कोंडागांव पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी की कार जब्त कर ली है और पूर्णेंदु कौशिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर गहन जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Apr 2025 By दैनिक जागरण

कोंडागांव हादसे ने पकड़ा सियासी मोड़: कांग्रेस नेता की मौत, BJP नेता पर जानलेवा साजिश का आरोप

KONDAGAON

कोंडागांव (छत्तीसगढ़): एक सड़क हादसा अब राजनीतिक साजिश के शक में तब्दील हो चुका है। जिले में हुए इस दर्दनाक मामले ने राज्य की राजनीति को झकझोर दिया है। कांग्रेस नेता हेमेंद्र भोयर की मौत के मामले में भाजपा नेता पूर्णेंदु कौशिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उसने जानबूझकर अपनी कार से टक्कर मारकर हत्या की साजिश को अंजाम दिया।

शादी की तैयारियों के बीच मौत का मंज़र
मृतक हेमेंद्र भोयर अपनी भाभी चंपी भोयर—जो आरोपी की पहली पत्नी भी हैं—के साथ बाइक पर शादी का निमंत्रण बांटने निकले थे। लेकिन डोंगरीगुड़ा ढाबे के पास अचानक एक तेज़ रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हेमेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

आरोप: जानबूझकर मारी टक्कर, फिर मौके से भागा
घटनास्थल पर मौजूद चंपी भोयर का आरोप है कि पूर्णेंदु कौशिक ने पूरी योजना के तहत टक्कर मारी और फिर हेमेंद्र को लगभग 15-20 मीटर तक कार से घसीटा। इतना ही नहीं, वह गाड़ी से उतरकर यह देखने भी आया कि हेमेंद्र जिंदा है या नहीं। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

पारिवारिक और राजनीतिक रंजिश की आशंका
हेमेंद्र भोयर ग्राम पंचायत मुलमुला के पंच थे, जबकि उनकी भाभी चंपी गांव की सरपंच हैं। परिजनों और कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पंचायत चुनाव के बाद से ही पूर्णेंदु कौशिक दोनों से रंजिश रखता था। मृतक के भाई ने दावा किया है कि पहले भी उनके भाई को धमकी मिल चुकी थी।

कांग्रेस का हंगामा: ‘हादसा नहीं, हत्या है’
मामले ने तूल तब पकड़ा जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन मरकाम ने इसे "पूर्व नियोजित हत्या" करार दिया। उन्होंने भाजपा नेता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि यह हादसे की आड़ में राजनीतिक हत्या है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे जाम किया और कोंडागांव थाने का घेराव किया।

पुलिस की कार्रवाई: गिरफ्तारी और जांच शुरू
कोंडागांव पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी की कार जब्त कर ली है और पूर्णेंदु कौशिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर गहन जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/kondagaon-accident-caught-a-political-turn-congress-leader-accused-of/article-18077

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.