कोरबा: एक ही घर में निकले दो खतरनाक सांप, बेडरूम में अजगर और किचन में कोबरा

Korba, CG

कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र में रविवार की रात एक घर में दो अलग-अलग जगहों पर खतरनाक सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई।

घर के बेडरूम में करीब 9 फीट लंबा इंडियन रॉक पायथन दिखाई दिया, वहीं रसोईघर (किचन) में एक फन फैलाए कोबरा ने सबको दहशत में डाल दिया। गनीमत रही कि समय रहते स्नेक कैचर्स की टीम पहुंच गई और दोनों सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।

खाना खाने के बाद दिखा कोबरा

घटना के अनुसार, परिवार के सदस्य रात का खाना खाने के बाद बर्तन धो रहे थे। तभी किचन के एक कोने में बर्तनों के बीच फन फैलाए कोबरा को देखकर महिला चिल्लाई और तुरंत बाहर भाग निकली। इसके बाद स्नेक कैचर्स उमेश यादव और अतुल सोनी को सूचना दी गई, जो कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे।

बेडरूम में मिला अजगर, कोबरा था किचन में

स्नेक कैचर टीम जब घर में दाखिल हुई तो बेडरूम में करीब 9 फीट लंबा अजगर (इंडियन रॉक पायथन) आराम से बैठा मिला। वहीं किचन में कोबरा छिपा हुआ था। दोनों सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।

घर जंगल के पास, पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

मकान मालिक के अनुसार, उनका घर जंगल के करीब है और बारिश या मौसम परिवर्तन के समय अक्सर सांप निकलने की घटनाएं सामने आती हैं। लेकिन एक ही समय पर दो अलग-अलग प्रजातियों के सांपों का घर में मिलना पहली बार हुआ।

सावधानी जरूरी: स्नेक कैचर्स की अपील

स्नेक कैचर उमेश यादव ने बताया कि इस मौसम में सांप अक्सर सूखी जगह या गर्म स्थानों की तलाश में घरों में घुस आते हैं। कोबरा और करैत जैसे सांपों की संख्या इस समय ज्यादा पाई जा रही है। ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने और खुद से सांप पकड़ने की कोशिश न करने की सलाह दी जाती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा: एक ही घर में निकले दो खतरनाक सांप, बेडरूम में अजगर और किचन में कोबरा

Korba, CG

घर के बेडरूम में करीब 9 फीट लंबा इंडियन रॉक पायथन दिखाई दिया, वहीं रसोईघर (किचन) में एक फन फैलाए कोबरा ने सबको दहशत में डाल दिया। गनीमत रही कि समय रहते स्नेक कैचर्स की टीम पहुंच गई और दोनों सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।

खाना खाने के बाद दिखा कोबरा

घटना के अनुसार, परिवार के सदस्य रात का खाना खाने के बाद बर्तन धो रहे थे। तभी किचन के एक कोने में बर्तनों के बीच फन फैलाए कोबरा को देखकर महिला चिल्लाई और तुरंत बाहर भाग निकली। इसके बाद स्नेक कैचर्स उमेश यादव और अतुल सोनी को सूचना दी गई, जो कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे।

बेडरूम में मिला अजगर, कोबरा था किचन में

स्नेक कैचर टीम जब घर में दाखिल हुई तो बेडरूम में करीब 9 फीट लंबा अजगर (इंडियन रॉक पायथन) आराम से बैठा मिला। वहीं किचन में कोबरा छिपा हुआ था। दोनों सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।

घर जंगल के पास, पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

मकान मालिक के अनुसार, उनका घर जंगल के करीब है और बारिश या मौसम परिवर्तन के समय अक्सर सांप निकलने की घटनाएं सामने आती हैं। लेकिन एक ही समय पर दो अलग-अलग प्रजातियों के सांपों का घर में मिलना पहली बार हुआ।

सावधानी जरूरी: स्नेक कैचर्स की अपील

स्नेक कैचर उमेश यादव ने बताया कि इस मौसम में सांप अक्सर सूखी जगह या गर्म स्थानों की तलाश में घरों में घुस आते हैं। कोबरा और करैत जैसे सांपों की संख्या इस समय ज्यादा पाई जा रही है। ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने और खुद से सांप पकड़ने की कोशिश न करने की सलाह दी जाती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/korba-came-out-in-the-same-house-dragon-in-two/article-25271

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.