- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कोरबा: नशीली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़, 8 तस्कर गिरफ्तार; 18,965 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त
कोरबा: नशीली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़, 8 तस्कर गिरफ्तार; 18,965 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त
Korba, CG
छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कोरबा और वाराणसी से कुल आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से 18,965 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत 4.74 लाख रुपए है।
दो राज्यों में एक साथ कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में कोरबा से 6 और वाराणसी से 2 तस्करों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान कोरबा से 4,917 और वाराणसी से 14,048 टैबलेट बरामद की गईं। इसके अलावा आरोपियों से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।
डॉक्टर बोले- लत और मौत का खतरा
मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. आदित्य सिसोदिया ने बताया कि अल्प्राजोलम एक नींद की दवा है, जिसे केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही लिया जा सकता है। इसका लंबे समय तक सेवन करने से नशे की लत लग जाती है और ओवरडोज की स्थिति में जान भी जा सकती है।
अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा
पुलिस ने बताया कि यह तस्करी अंतर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़ी हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए