- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कोरबा: पूर्व मंत्री का आरोप—कोयला खदान में हो रही रंगदारी, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कोरबा: पूर्व मंत्री का आरोप—कोयला खदान में हो रही रंगदारी, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Korba, CG
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जलभराव और कोयला खदानों में अवैध गतिविधियों को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बालको क्षेत्र का दौरा कर भाजपा पर कोयला और डीजल चोरी, रंगदारी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं भाजपा ने कांग्रेस के कार्यकाल में हुए घोटालों की याद दिलाकर पलटवार किया है।
पूर्व मंत्री बोले—SECL में हो रही चोरी, बालको की लापरवाही से जलभराव
जयसिंह अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पाली-सराईपाली कोयला खदान में भाजपा गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है, वहीं SECL कुसमुंडा खदान में बड़े पैमाने पर कोयला और डीजल की चोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि बालको कंपनी ने कूलिंग टावर निर्माण के दौरान नाले को बंद कर दिया, जिससे पानी की निकासी रुक गई है और क्षेत्र में गंभीर जलभराव की स्थिति बन गई है।
उन्होंने नगर पालिका और बालको प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सैकड़ों परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है और कोई स्थायी समाधान अब तक नहीं किया गया।
भाजपा का पलटवार—कांग्रेस शासन के घोटाले सबको याद
पूर्व मंत्री के आरोपों पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि "रंगदारी की बात करने से पहले कांग्रेस को अपने कार्यकाल की तरफ देखना चाहिए। 28 रुपये प्रति किलो की कोयला लेवी घोटाले की जांच में कोरबा की पूर्व कलेक्टर और मुख्यमंत्री के पूर्व सचिव जेल में हैं।"
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि जांच आगे बढ़ रही है और अभी कई और चेहरे जेल जा सकते हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री के आरोपों को दुष्प्रचार करार दिया और कहा कि यह जनता को गुमराह करने की कोशिश है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए