कोरबा नगर निगम चुनाव, पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा 25 तक, नाम वापसी के बाद प्रचार के लिए सिर्फ 11 दिन

Korba, CG

कोरबा नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस बीजेपी की तैयारियां जोरों पर चल रही है.

निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. सभी पार्टी कार्यालय की दौड़ लगा रहे हैं, तो नामांकन शुरू होने के कारण इच्छुक प्रत्याशी में से कुछ लोगों ने पहले दिन नामांकन फॉर्म भी खरीदा है. इस बार चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों को प्रचार के लिए बहुत कम समय दिया है. चुनाव की घोषणा से मतदान की तारीख के बीच महज 21 दिनों का समय है. अब तक की जानकारी के अनुसार दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल 25 से 26 जनवरी के बीच प्रत्याशियों की घोषणा कर सकते हैं.

प्रचार के लिए मिलेगा दो हफ्ते से भी कम समय : निकाय चुनाव में हिस्सा लेने वाले प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार के लिए केवल 10 से 11 दिन का ही समय मिलेगा. प्रचार के लिए कम समय मिलने के कारण अधिकांश दावेदार अभी से चिंता में हैं. इस बार वार्डों का परिसीमन भी हुआ है. कई वार्डों में मतदाता कम हो गए हैं, तो कई में दूसरे वार्डों में शिफ्ट हो गए हैं. इस वजह से परिसीमन से प्रभावित वार्ड के दावेदारों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी.

कोरबा नगरीय निकाय चुनाव 

लगाना पड़ेगा पूरा जोर : आरक्षण के कारण पार्टियां कई वार्डों में महिलाओं को मैदान में उतारने की तैयारी में हैं. जो परिवार की महिला सदस्य को चुनाव लड़ाने के पक्ष में नहीं है, वे अब दूसरे वार्डों से दावेदारी कर रहे हैं. इधर, नए दावेदारों ने आवेदन शुरू कर दिया है. इस बीच कुछ दावेदारों का कहना है कि कम समय होने के कारण खर्च कम होगा और प्रत्याशी पूरी शिद्दत के साथ प्रचार-प्रसार कर पाएंगे. आमतौर पर ज्यादा समय होने पर प्रत्याशी प्रचार में ढिलाई करते हैं और आखिरी के 10-15 दिनों में ही युद्ध स्तर पर भिड़ते हैं. इस बार कम समय मिलने के कारण प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे. होर्डिंग, बैनर और प्रचार के अन्य माध्यमों पर कम खर्च करना पड़ेगा.

Korba urban body election
कोरबा नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 
 
कांग्रेस ने हर वार्ड में बनाया पर्यवेक्षक, बीजेपी ने की कोर कमेटी की बैठक : निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्येक वार्ड में पर्यवेक्षक बनाया है. इनके माध्यम से सही पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के आवेदन एकत्रित किए जा रहे हैं. जिनकी स्क्रुटनी की जाएगी. जबकि बुधवार को भाजपा ने कोर कमेटी की बैठक की है. जिसमें सभी वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है. इसी कमेटी ने आवेदनों की स्क्रुटनी की है. जिसे संभाग स्तर पर भेजा जाएगा. दोनों प्रमुख पार्टियों ने आवेदनों की स्क्रुटनी शुरू कर दी है. दोनों ही पार्टियों द्वारा 25 से 26 तारीख के बीच पार्षद पद पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की घोषणा कर सकते हैं. ऐसी संभावना जताई जा रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा नगर निगम चुनाव, पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा 25 तक, नाम वापसी के बाद प्रचार के लिए सिर्फ 11 दिन

Korba, CG

निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. सभी पार्टी कार्यालय की दौड़ लगा रहे हैं, तो नामांकन शुरू होने के कारण इच्छुक प्रत्याशी में से कुछ लोगों ने पहले दिन नामांकन फॉर्म भी खरीदा है. इस बार चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों को प्रचार के लिए बहुत कम समय दिया है. चुनाव की घोषणा से मतदान की तारीख के बीच महज 21 दिनों का समय है. अब तक की जानकारी के अनुसार दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल 25 से 26 जनवरी के बीच प्रत्याशियों की घोषणा कर सकते हैं.

प्रचार के लिए मिलेगा दो हफ्ते से भी कम समय : निकाय चुनाव में हिस्सा लेने वाले प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार के लिए केवल 10 से 11 दिन का ही समय मिलेगा. प्रचार के लिए कम समय मिलने के कारण अधिकांश दावेदार अभी से चिंता में हैं. इस बार वार्डों का परिसीमन भी हुआ है. कई वार्डों में मतदाता कम हो गए हैं, तो कई में दूसरे वार्डों में शिफ्ट हो गए हैं. इस वजह से परिसीमन से प्रभावित वार्ड के दावेदारों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी.

कोरबा नगरीय निकाय चुनाव 

लगाना पड़ेगा पूरा जोर : आरक्षण के कारण पार्टियां कई वार्डों में महिलाओं को मैदान में उतारने की तैयारी में हैं. जो परिवार की महिला सदस्य को चुनाव लड़ाने के पक्ष में नहीं है, वे अब दूसरे वार्डों से दावेदारी कर रहे हैं. इधर, नए दावेदारों ने आवेदन शुरू कर दिया है. इस बीच कुछ दावेदारों का कहना है कि कम समय होने के कारण खर्च कम होगा और प्रत्याशी पूरी शिद्दत के साथ प्रचार-प्रसार कर पाएंगे. आमतौर पर ज्यादा समय होने पर प्रत्याशी प्रचार में ढिलाई करते हैं और आखिरी के 10-15 दिनों में ही युद्ध स्तर पर भिड़ते हैं. इस बार कम समय मिलने के कारण प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे. होर्डिंग, बैनर और प्रचार के अन्य माध्यमों पर कम खर्च करना पड़ेगा.

Korba urban body election
कोरबा नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 
 
कांग्रेस ने हर वार्ड में बनाया पर्यवेक्षक, बीजेपी ने की कोर कमेटी की बैठक : निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्येक वार्ड में पर्यवेक्षक बनाया है. इनके माध्यम से सही पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के आवेदन एकत्रित किए जा रहे हैं. जिनकी स्क्रुटनी की जाएगी. जबकि बुधवार को भाजपा ने कोर कमेटी की बैठक की है. जिसमें सभी वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है. इसी कमेटी ने आवेदनों की स्क्रुटनी की है. जिसे संभाग स्तर पर भेजा जाएगा. दोनों प्रमुख पार्टियों ने आवेदनों की स्क्रुटनी शुरू कर दी है. दोनों ही पार्टियों द्वारा 25 से 26 तारीख के बीच पार्षद पद पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की घोषणा कर सकते हैं. ऐसी संभावना जताई जा रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/korba-municipal-corporation-election-councilor-candidates-announced-till-25th-only/article-8311

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.