- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- जशपुर में जमीनी विवाद ने ली दो लोगों की जान: कुल्हाड़ी से हमला कर एक-दूसरे को उतारा मौत के घाट, गांव...
जशपुर में जमीनी विवाद ने ली दो लोगों की जान: कुल्हाड़ी से हमला कर एक-दूसरे को उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
Jashpur, CG
जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में गुरुवार रात एक जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आपसी रंजिश में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को भारी फोर्स के साथ हालात काबू में लेने पड़ गए।
मृतकों की पहचान चकरो यादव (52) और पुस्तम उर्फ नान्ही नागवंशी (30) के रूप में हुई है। दोनों ही ग्रामीण खेती-बाड़ी का काम करते थे। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
कैसे भड़का विवाद
गांव में सरकारी जमीन के स्वामित्व को लेकर पिछले कई महीनों से दो परिवारों में विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि गिरोधर यादव नाम के व्यक्ति ने इस जमीन का पट्टा अपने नाम करवा लिया था, जिसके खिलाफ दूसरे पक्ष ने कोर्ट में मामला दायर कर रखा था।
गुरुवार रात करीब 9:30 बजे, विरोधी पक्ष के 10 से 12 लोग हथियारों के साथ गिरोधर यादव के घर पहुंचे और दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान गिरोधर ने अपने बड़े भाई चकरो यादव को फोन पर मदद के लिए बुलाया। जैसे ही चकरो वहां पहुंचा, हमलावरों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरे पक्ष के युवक की भी हत्या
हमले की खबर फैलते ही पास में चल रहे यादव समाज के कीर्तन कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हमलावर भागने लगे, लेकिन उनमें से एक युवक नान्ही नागवंशी ग्रामीणों के हाथ लग गया। भीड़ ने उसे पकड़कर पीटा और उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
गांव में तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडेय अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और हालात को काबू में किया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। फिलहाल मौके की स्थिति सामान्य है, लेकिन गांव में पुलिस की निगरानी जारी रहेगी।
जमीनी विवाद ने बिगाड़े हालात
स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद लंबे समय से अदालत में विचाराधीन था, लेकिन दोनों पक्षों में लगातार तनाव बना हुआ था। गुरुवार को यह विवाद हिंसा में बदल गया, जिससे दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए