छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी में CA और SECL मैनेजर के घर छापे, बिलासपुर में भी रेड

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले समेत बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में आयकर विभाग ने सोमवार सुबह तड़के बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

 सूत्रों के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग की अलग-अलग टीमों ने टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की आशंका के चलते कई ठिकानों पर छापा मारा है।

CA और SECL अधिकारी के घरों पर एक साथ छापेमारी

इस छापेमारी के तहत चिरमिरी के पोड़ी नवापारा इलाके में SECL ओपन कास्ट परियोजना के मैनेजर रविशंकर चक्रधारी के घर पर और मनेंद्रगढ़ निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट मनीष गुप्ता के आवास पर एक साथ दबिश दी गई। आयकर विभाग की चार गाड़ियों में आई टीम ने सुबह करीब 8 बजे दोनों ठिकानों को घेर लिया और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी।

बिलासपुर में भी आधा दर्जन ठिकानों पर छापे

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसी कार्रवाई के क्रम में बिलासपुर शहर में भी आधा दर्जन से अधिक जगहों पर इनकम टैक्स विभाग की टीमें पहुंचीं हैं। हालांकि इन स्थानों के नाम और व्यक्तियों की पहचान को अभी तक गोपनीय रखा गया है।

कार्रवाई की वजह पर चुप्पी, जांच पूरी होने तक कोई जानकारी नहीं

छापेमारी की पुष्टि तो की गई है, लेकिन आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया गया है कि यह कार्रवाई किस विशिष्ट मामले से जुड़ी है। इनकम टैक्स अधिकारियों ने सिर्फ इतना कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही मीडिया को अधिकृत जानकारी दी जाएगी। वर्तमान में अधिकारी किसी भी तरह की टिप्पणी से बच रहे हैं।

टीमों ने घर को चारों तरफ से घेरा, दस्तावेजों की जांच जारी

छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स अधिकारियों ने संबंधित ठिकानों को चारों ओर से घेर लिया और सभी दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और लेनदेन की फाइलों की जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस को भी निगरानी के लिए सतर्क किया गया है, ताकि कोई अवरोध उत्पन्न न हो।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी में CA और SECL मैनेजर के घर छापे, बिलासपुर में भी रेड

Bilaspur, CG

 सूत्रों के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग की अलग-अलग टीमों ने टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की आशंका के चलते कई ठिकानों पर छापा मारा है।

CA और SECL अधिकारी के घरों पर एक साथ छापेमारी

इस छापेमारी के तहत चिरमिरी के पोड़ी नवापारा इलाके में SECL ओपन कास्ट परियोजना के मैनेजर रविशंकर चक्रधारी के घर पर और मनेंद्रगढ़ निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट मनीष गुप्ता के आवास पर एक साथ दबिश दी गई। आयकर विभाग की चार गाड़ियों में आई टीम ने सुबह करीब 8 बजे दोनों ठिकानों को घेर लिया और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी।

बिलासपुर में भी आधा दर्जन ठिकानों पर छापे

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसी कार्रवाई के क्रम में बिलासपुर शहर में भी आधा दर्जन से अधिक जगहों पर इनकम टैक्स विभाग की टीमें पहुंचीं हैं। हालांकि इन स्थानों के नाम और व्यक्तियों की पहचान को अभी तक गोपनीय रखा गया है।

कार्रवाई की वजह पर चुप्पी, जांच पूरी होने तक कोई जानकारी नहीं

छापेमारी की पुष्टि तो की गई है, लेकिन आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया गया है कि यह कार्रवाई किस विशिष्ट मामले से जुड़ी है। इनकम टैक्स अधिकारियों ने सिर्फ इतना कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही मीडिया को अधिकृत जानकारी दी जाएगी। वर्तमान में अधिकारी किसी भी तरह की टिप्पणी से बच रहे हैं।

टीमों ने घर को चारों तरफ से घेरा, दस्तावेजों की जांच जारी

छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स अधिकारियों ने संबंधित ठिकानों को चारों ओर से घेर लिया और सभी दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और लेनदेन की फाइलों की जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस को भी निगरानी के लिए सतर्क किया गया है, ताकि कोई अवरोध उत्पन्न न हो।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/large-action-of-income-tax-department-in-chhattisgarh-raided-the/article-27640

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.