वन विभाग का बड़ा एक्शन: अवैध सागौन की 16 विशाल लकड़ियां जब्त, आरोपी पर मामला दर्ज

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सागौन की लकड़ियों का जखीरा जब्त किया है। ग्राम बालधर में दबिश देकर वन विभाग की टीम ने 21 से 30 फीट लंबाई की 16 बड़ी सागौन की बल्लियां बरामद कीं।

इस कार्रवाई के दौरान मौके से आरोपी के विरुद्ध वन अपराध का प्रकरण दर्ज किया गया है और लकड़ियों को मड़ना डिपो स्थित काष्ठागार में सुरक्षित रूप से जमा कराया गया है।

मुखबिर की सूचना पर मारा गया छापा

वन विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि ग्राम बालधर में अवैध तरीके से सागौन की लकड़ियों का भंडारण और तस्करी हो रही है। इसी सूचना के आधार पर वन मंडलाधिकारी ग्रीष्मी चांद के नेतृत्व में वन अमले ने कार्रवाई की।

टीम ने ग्राम निवासी मिथलेश सूर्यवंशी के घर और बाड़ी में छापा मारकर जब्त लकड़ियों को बरामद किया। प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि लकड़ियों की कटाई बिना अनुमति के की गई थी।

लकड़ियों की कीमत का आकलन जारी

जब्त सागौन की लकड़ियों की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। वन विभाग की टीम इस अवैध वनोपज की अनुमानित कीमत का विस्तृत मूल्यांकन कर रही है। सागौन जैसी राष्ट्रीयकृत वनोपज की तस्करी वन अधिनियम के तहत एक गंभीर अपराध माना जाता है।

सख्ती के संकेत: क्षेत्र में बढ़ाई गई निगरानी

वन मंडलाधिकारी ग्रीष्मी चांद ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कटाई और वनोपज तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jun 2025 By दैनिक जागरण

वन विभाग का बड़ा एक्शन: अवैध सागौन की 16 विशाल लकड़ियां जब्त, आरोपी पर मामला दर्ज

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

इस कार्रवाई के दौरान मौके से आरोपी के विरुद्ध वन अपराध का प्रकरण दर्ज किया गया है और लकड़ियों को मड़ना डिपो स्थित काष्ठागार में सुरक्षित रूप से जमा कराया गया है।

मुखबिर की सूचना पर मारा गया छापा

वन विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि ग्राम बालधर में अवैध तरीके से सागौन की लकड़ियों का भंडारण और तस्करी हो रही है। इसी सूचना के आधार पर वन मंडलाधिकारी ग्रीष्मी चांद के नेतृत्व में वन अमले ने कार्रवाई की।

टीम ने ग्राम निवासी मिथलेश सूर्यवंशी के घर और बाड़ी में छापा मारकर जब्त लकड़ियों को बरामद किया। प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि लकड़ियों की कटाई बिना अनुमति के की गई थी।

लकड़ियों की कीमत का आकलन जारी

जब्त सागौन की लकड़ियों की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। वन विभाग की टीम इस अवैध वनोपज की अनुमानित कीमत का विस्तृत मूल्यांकन कर रही है। सागौन जैसी राष्ट्रीयकृत वनोपज की तस्करी वन अधिनियम के तहत एक गंभीर अपराध माना जाता है।

सख्ती के संकेत: क्षेत्र में बढ़ाई गई निगरानी

वन मंडलाधिकारी ग्रीष्मी चांद ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कटाई और वनोपज तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/large-action-of-the-forest-department-registered-a-case-against/article-23591

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.