- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कर्रेगुट्टा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन: 19 माओवादियों के शव बरामद, कई बड़े नक्सली नेता ढेर
कर्रेगुट्टा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन: 19 माओवादियों के शव बरामद, कई बड़े नक्सली नेता ढेर
Bijapur
बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए एक बड़े ऑपरेशन के दौरान 19 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें 8 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। इन नक्सलियों में कई बड़े और महत्वपूर्ण चेहरे भी शामिल हैं।
यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आखिरी गढ़ कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर चलाया गया, जहां सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को पूरी तरह से घेर लिया है। इस ऑपरेशन की निगरानी दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर आईजी पी. सुंदरराज द्वारा की जा रही है।
नक्सलियों के खिलाफ यह ऑपरेशन डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ के बहादुर जवानों द्वारा किया जा रहा है, जो नक्सलियों को उनके ठिकानों पर मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए