बिलासपुर में लॉ छात्रा ने की आत्महत्या, शादी के दबाव और पारिवारिक तनाव की आशंका

बिलासपुर (छ.ग.)

On

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की बीए एलएलबी छात्रा का शव फंदे पर मिला, पुलिस जांच में पारिवारिक विवाद सामने

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में 20 वर्षीय लॉ छात्रा दृष्टि गुप्ता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वह गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी सेकेंड ईयर की छात्रा थी। मंगलवार सुबह कोनी थाना क्षेत्र स्थित रिवर व्यू कॉलोनी के किराए के मकान में उसका शव पंखे से लटका मिला।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक तनाव और पढ़ाई को लेकर हुए विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों और सहपाठियों के बयान में शादी को लेकर दबाव और पिता की डांट का भी उल्लेख सामने आया है। हालांकि पुलिस ने इसे अभी प्रारंभिक जानकारी बताया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

घटना 14 अप्रैल की सुबह सामने आई, जब छात्रा के कमरे का दरवाजा लंबे समय तक नहीं खुला। साथ रहने वाली छात्राओं ने आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी गई और पुलिस को बुलाया गया। दरवाजा तोड़कर जब अंदर प्रवेश किया गया, तो छात्रा का शव फंदे से लटका मिला।

दृष्टि गुप्ता मूल रूप से रायगढ़ की रहने वाली थी और पिछले दो वर्षों से बिलासपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार को वह कॉलेज से लौटने के बाद दोस्तों के साथ बाहर गई थी। रात देर तक बाहर रहने के बाद वह सुबह घर लौटी थी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले उसकी अपने पिता से फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें पढ़ाई को लेकर फटकार लगाने की बात कही जा रही है। इसी दौरान परिवार की ओर से शादी को लेकर दबाव बनाए जाने की बात भी सामने आई है, जिसकी पुष्टि अलग-अलग बयान से हो रही है।

कोनी थाना पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है, लेकिन किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।

स्थानीय स्तर पर इस घटना ने छात्र समुदाय में चिंता बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

फिलहाल पुलिस मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और दोस्तों के बयान के आधार पर आगे की जांच कर रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Apr 2026 By Nitin Trivedi

बिलासपुर में लॉ छात्रा ने की आत्महत्या, शादी के दबाव और पारिवारिक तनाव की आशंका

बिलासपुर (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में 20 वर्षीय लॉ छात्रा दृष्टि गुप्ता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वह गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी सेकेंड ईयर की छात्रा थी। मंगलवार सुबह कोनी थाना क्षेत्र स्थित रिवर व्यू कॉलोनी के किराए के मकान में उसका शव पंखे से लटका मिला।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक तनाव और पढ़ाई को लेकर हुए विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों और सहपाठियों के बयान में शादी को लेकर दबाव और पिता की डांट का भी उल्लेख सामने आया है। हालांकि पुलिस ने इसे अभी प्रारंभिक जानकारी बताया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

घटना 14 अप्रैल की सुबह सामने आई, जब छात्रा के कमरे का दरवाजा लंबे समय तक नहीं खुला। साथ रहने वाली छात्राओं ने आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी गई और पुलिस को बुलाया गया। दरवाजा तोड़कर जब अंदर प्रवेश किया गया, तो छात्रा का शव फंदे से लटका मिला।

दृष्टि गुप्ता मूल रूप से रायगढ़ की रहने वाली थी और पिछले दो वर्षों से बिलासपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार को वह कॉलेज से लौटने के बाद दोस्तों के साथ बाहर गई थी। रात देर तक बाहर रहने के बाद वह सुबह घर लौटी थी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले उसकी अपने पिता से फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें पढ़ाई को लेकर फटकार लगाने की बात कही जा रही है। इसी दौरान परिवार की ओर से शादी को लेकर दबाव बनाए जाने की बात भी सामने आई है, जिसकी पुष्टि अलग-अलग बयान से हो रही है।

कोनी थाना पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है, लेकिन किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।

स्थानीय स्तर पर इस घटना ने छात्र समुदाय में चिंता बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

फिलहाल पुलिस मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और दोस्तों के बयान के आधार पर आगे की जांच कर रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/law-student-commits-suicide-in-bilaspur-due-to-pressure-of/article-51233

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.