छत्तीसगढ़ में तबादलों पर लगी रोक हटी: जानें कैबिनेट बैठक में हुए अन्य बड़े निर्णय

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित 29वीं कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

सबसे बड़ा फैसला ट्रांसफर बैन हटाने को लेकर हुआ है। अब 14 जून से 25 जून तक जिला और राज्य स्तर पर स्थानांतरण किए जा सकेंगे। इसके लिए आवेदन 6 जून से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे।

कैबिनेट ने 2025 के लिए स्थानांतरण नीति को मंजूरी दी है। नीति के तहत जिन कर्मचारियों की न्यूनतम सेवा दो वर्ष पूरी हो चुकी है, वे स्थानांतरण के पात्र होंगे। गंभीर बीमारी, दिव्यांगता या सेवा निवृत्ति से पूर्व एक वर्ष के मामलों में विशेष छूट दी जाएगी। अनुसूचित क्षेत्रों से ट्रांसफर के लिए एवजीदार अनिवार्य रहेगा। वहीं, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के ट्रांसफर क्रमशः 10% और 15% तक सीमित रहेंगे।

स्थानांतरण आदेश ई-ऑफिस के माध्यम से जारी होंगे और राज्य स्तरीय अपील 15 दिन में की जा सकेगी। 25 जून के बाद ट्रांसफर पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण फैसले:

दामाखेड़ा का नाम बदला: बलौदाबाजार-भाटापारा के दामाखेड़ा ग्राम पंचायत का नाम अब “कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा” होगा। मुख्यमंत्री ने माघी मेला के दौरान इसकी घोषणा की थी।

ग्राम पंचायतों के नाम बदले: कवर्धा की गदहाभाठा का नाम “सोनपुर” और बोड़ला की चण्डालपुर का नाम “चंदनपुर” किया गया।

कलाग्राम की स्थापना: नवा रायपुर अटल नगर में 10 एकड़ भूमि पर “कलाग्राम” बनेगा। यह लोक कलाकारों और शिल्पकारों के लिए समर्पित केंद्र होगा।

तीरंदाजी अकादमी: नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी के लिए 13.47 एकड़ भूमि आबंटित की गई है। इसमें इनडोर-आउटडोर रेंज, हॉस्टल व उच्च प्रदर्शन केंद्र बनेंगे।

किफायती जन आवास नीति 2025: निम्न व मध्यम वर्गीय परिवारों को सस्ते भूखंड देने के लिए नीति मंजूर। इससे अवैध प्लाटिंग रुकेगी और सुव्यवस्थित कॉलोनियां बसेंगी।

युवा रत्न सम्मान योजना: युवा कल्याण के क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वालों को मिलेगा “छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान”। इसमें युवाओं को 2.5 लाख रुपये और संस्थाओं को 5 लाख रुपये तक का पुरस्कार मिलेगा।

खेल प्रशिक्षकों की भर्ती में छूट: एक वर्ष के लिए कोच भर्ती में राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्था के डिप्लोमा के नियमों में ढील दी गई।

होमस्टे नीति 2025-30: बस्तर-संरगुजा जैसे क्षेत्रों में पर्यटन बढ़ाने हेतु होमस्टे नीति को स्वीकृति। इससे ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में तबादलों पर लगी रोक हटी: जानें कैबिनेट बैठक में हुए अन्य बड़े निर्णय

Raipur, CG

सबसे बड़ा फैसला ट्रांसफर बैन हटाने को लेकर हुआ है। अब 14 जून से 25 जून तक जिला और राज्य स्तर पर स्थानांतरण किए जा सकेंगे। इसके लिए आवेदन 6 जून से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे।

कैबिनेट ने 2025 के लिए स्थानांतरण नीति को मंजूरी दी है। नीति के तहत जिन कर्मचारियों की न्यूनतम सेवा दो वर्ष पूरी हो चुकी है, वे स्थानांतरण के पात्र होंगे। गंभीर बीमारी, दिव्यांगता या सेवा निवृत्ति से पूर्व एक वर्ष के मामलों में विशेष छूट दी जाएगी। अनुसूचित क्षेत्रों से ट्रांसफर के लिए एवजीदार अनिवार्य रहेगा। वहीं, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के ट्रांसफर क्रमशः 10% और 15% तक सीमित रहेंगे।

स्थानांतरण आदेश ई-ऑफिस के माध्यम से जारी होंगे और राज्य स्तरीय अपील 15 दिन में की जा सकेगी। 25 जून के बाद ट्रांसफर पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण फैसले:

दामाखेड़ा का नाम बदला: बलौदाबाजार-भाटापारा के दामाखेड़ा ग्राम पंचायत का नाम अब “कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा” होगा। मुख्यमंत्री ने माघी मेला के दौरान इसकी घोषणा की थी।

ग्राम पंचायतों के नाम बदले: कवर्धा की गदहाभाठा का नाम “सोनपुर” और बोड़ला की चण्डालपुर का नाम “चंदनपुर” किया गया।

कलाग्राम की स्थापना: नवा रायपुर अटल नगर में 10 एकड़ भूमि पर “कलाग्राम” बनेगा। यह लोक कलाकारों और शिल्पकारों के लिए समर्पित केंद्र होगा।

तीरंदाजी अकादमी: नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी के लिए 13.47 एकड़ भूमि आबंटित की गई है। इसमें इनडोर-आउटडोर रेंज, हॉस्टल व उच्च प्रदर्शन केंद्र बनेंगे।

किफायती जन आवास नीति 2025: निम्न व मध्यम वर्गीय परिवारों को सस्ते भूखंड देने के लिए नीति मंजूर। इससे अवैध प्लाटिंग रुकेगी और सुव्यवस्थित कॉलोनियां बसेंगी।

युवा रत्न सम्मान योजना: युवा कल्याण के क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वालों को मिलेगा “छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान”। इसमें युवाओं को 2.5 लाख रुपये और संस्थाओं को 5 लाख रुपये तक का पुरस्कार मिलेगा।

खेल प्रशिक्षकों की भर्ती में छूट: एक वर्ष के लिए कोच भर्ती में राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्था के डिप्लोमा के नियमों में ढील दी गई।

होमस्टे नीति 2025-30: बस्तर-संरगुजा जैसे क्षेत्रों में पर्यटन बढ़ाने हेतु होमस्टे नीति को स्वीकृति। इससे ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/learn-the-ban-on-transfers-in-chhattisgarh-and-other-big/article-23175

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.