धमतरी तीन तलाक : पत्नी को छोड़ा और साली से की शादी, थाने पहुंचा मामला

Dhamtari, CG

धमतरी के एक व्यक्ति ने 20 साल पहले हुई शादी एक झटके में खत्म कर दी.

आरिफा खातून की शादी 20 साल पहले कुरूद में रहने वाले अशरफ अली के साथ हुई थी. अशरफ अली टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता है. 20 साल साथ रहने के बाद उनकी 3 बेटियां भी हुई. लेकिन बीते कुछ समय से पति पत्नी के बीच विवाद और झगड़ा शुरू हो गया. आखिर में अशरफ अली ने पत्नी आरिफा को तीन तलाक देकर उसकी छोटी बहन यानी साली के साथ शादी कर ली.

तीन तलाक कहकर पत्नी को छोड़ा: आरिफा अब कुरुद थाने पहुंची है और न्याय दिलाने की मांग कर रही है. पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसे तीन बार तलाक कहकर छोड़ दिया और उसकी बहन से शादी कर ली. तीनों बेटियों को भी पति अपने पास ही रखा है. पीड़िता ने बताया कि तलाक देने के बाद जब उसने समाज में बैठक बुलाकर न्याय की मांग को तो अशरफ ने धमकियां देना शुरू कर दिया. अशरफ का कहना था कि समाज में बैठक बुलाकर मामले को तूल न दिया जाए. पति की धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने कुरूद और धमतरी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

मुझे तलाक बोलते हुए तलाक दे दिया और मेरी सगी छोटी बहन से शादी कर ली. सामाजिक संगठन के बीच बताया कि मैं उसे छोड़ चुका हूं और घर से बाहर निकाल दिया. मेरी तीन बेटियां है जिन्हें वो अपने साथ रखे हैं. तीन बार तलाक शब्द बोला. इंसाफ चाहती हूं.- पीड़ित

थाने पहुंची पत्नी: इस मामले को लेकर कुरुद थाने के एएसआई सुरेश नंद ने बताया कि धमतरी कोतवाली थाने में महिला की शिकायत पर जीरो पर अपराध दर्ज किया गया. तीन तलाक के मामले में पति द्वारा प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया. जांच की जा रही है. अशरफ अली के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत अपराध कायम किया गया है. अब इस में कुरूद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. बता दें कि धमतरी जिले में तीन तलाक का यह दूसरा मामला है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

धमतरी तीन तलाक : पत्नी को छोड़ा और साली से की शादी, थाने पहुंचा मामला

Dhamtari, CG

आरिफा खातून की शादी 20 साल पहले कुरूद में रहने वाले अशरफ अली के साथ हुई थी. अशरफ अली टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता है. 20 साल साथ रहने के बाद उनकी 3 बेटियां भी हुई. लेकिन बीते कुछ समय से पति पत्नी के बीच विवाद और झगड़ा शुरू हो गया. आखिर में अशरफ अली ने पत्नी आरिफा को तीन तलाक देकर उसकी छोटी बहन यानी साली के साथ शादी कर ली.

तीन तलाक कहकर पत्नी को छोड़ा: आरिफा अब कुरुद थाने पहुंची है और न्याय दिलाने की मांग कर रही है. पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसे तीन बार तलाक कहकर छोड़ दिया और उसकी बहन से शादी कर ली. तीनों बेटियों को भी पति अपने पास ही रखा है. पीड़िता ने बताया कि तलाक देने के बाद जब उसने समाज में बैठक बुलाकर न्याय की मांग को तो अशरफ ने धमकियां देना शुरू कर दिया. अशरफ का कहना था कि समाज में बैठक बुलाकर मामले को तूल न दिया जाए. पति की धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने कुरूद और धमतरी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

मुझे तलाक बोलते हुए तलाक दे दिया और मेरी सगी छोटी बहन से शादी कर ली. सामाजिक संगठन के बीच बताया कि मैं उसे छोड़ चुका हूं और घर से बाहर निकाल दिया. मेरी तीन बेटियां है जिन्हें वो अपने साथ रखे हैं. तीन बार तलाक शब्द बोला. इंसाफ चाहती हूं.- पीड़ित

थाने पहुंची पत्नी: इस मामले को लेकर कुरुद थाने के एएसआई सुरेश नंद ने बताया कि धमतरी कोतवाली थाने में महिला की शिकायत पर जीरो पर अपराध दर्ज किया गया. तीन तलाक के मामले में पति द्वारा प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया. जांच की जा रही है. अशरफ अली के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत अपराध कायम किया गया है. अब इस में कुरूद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. बता दें कि धमतरी जिले में तीन तलाक का यह दूसरा मामला है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/left-his-wife-in-dhamtari-and-the-case-reached-the/article-11734

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.