एसपी के बंगले में अचानक घुस गया तेंदुआ, मचा हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ ?

Gariyaband, CG

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मंगलवार की रात को उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब यहां एसपी के सरकारी बंगले में तेंदुआ घुस गया.

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मंगलवार की रात को पुलिस अधीक्षक (एसपी) निखिल कुमार राखेचा के सरकारी बंगले में एक तेंदुआ घुस गया. यह तेंदुआ पुलिस लाइन कॉलोनी के फेस 1 मुख्य द्वार से होते हुए सीधे एसपी बंगले में दाखिल हो गया. इस दौरान एसपी बंगले में ही मौजूद थे,जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई.तेंदुए के अचानक बंगले में घुसने से पुलिस और वन विभाग दोनों की सांसें अटक गईं.

मुख्य गेट से घुसा तेंदुआ

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंची. लेकिन इससे पहले कि वे कोई एक्शन ले पाते, तेंदुआ बंगले की पिछली दीवार फांदकर जंगल की ओर भाग गया. हालांकि जब तक तेंदुआ बंगले में था, तब तक पूरे परिसर में दहशत का माहौल बना रहा.

शहर की ओर बढ़ रहा है खतरा?

गरियाबंद में वन्यजीवों की हलचल लगातार बढ़ रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है. खासकर इस घटना ने सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.एसपी बंगले के पास ही जिला कार्यालय और पुलिस कॉलोनी स्थित है,ऐसे में तेंदुए की आमद से इन दोनों जगहों पर खतरा बढ़ गया है. यह घटना वन विभाग और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है.

वन विभाग और पुलिसकर्मी हाई अलर्ट पर!

घटना के बाद से वन विभाग की टीम अब भी एसपी बंगले के आसपास तेंदुए के मूवमेंट पर नजर रख रही है. यह पहली घटना नहीं है जब तेंदुए ने इंसानी इलाके में दस्तक दी है. इसके पहले भी कई बार तेंदुआ इंसानी बस्ती में आ चुका है और इंसानों पर हमला भी कर चुका है.  इस घटना ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या जंगल से निकलकर वन्यजीव अब इंसानी बस्तियों की ओर बढ़ रहे हैं? अगर ऐसा है, तो यह प्रशासन और वन विभाग के लिए चेतावनी भरा संकेत हो सकता है.अब देखना होगा कि वन विभाग इस खतरे से निपटने के लिए क्या कदम उठाता है, या फिर यह घटना एक नई मुसीबत की आहट है. क्या गरियाबंद को ‘लेपर्ड जोन' घोषित करने की जरूरत है?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2025 By दैनिक जागरण

एसपी के बंगले में अचानक घुस गया तेंदुआ, मचा हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ ?

Gariyaband, CG

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मंगलवार की रात को पुलिस अधीक्षक (एसपी) निखिल कुमार राखेचा के सरकारी बंगले में एक तेंदुआ घुस गया. यह तेंदुआ पुलिस लाइन कॉलोनी के फेस 1 मुख्य द्वार से होते हुए सीधे एसपी बंगले में दाखिल हो गया. इस दौरान एसपी बंगले में ही मौजूद थे,जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई.तेंदुए के अचानक बंगले में घुसने से पुलिस और वन विभाग दोनों की सांसें अटक गईं.

मुख्य गेट से घुसा तेंदुआ

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंची. लेकिन इससे पहले कि वे कोई एक्शन ले पाते, तेंदुआ बंगले की पिछली दीवार फांदकर जंगल की ओर भाग गया. हालांकि जब तक तेंदुआ बंगले में था, तब तक पूरे परिसर में दहशत का माहौल बना रहा.

शहर की ओर बढ़ रहा है खतरा?

गरियाबंद में वन्यजीवों की हलचल लगातार बढ़ रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है. खासकर इस घटना ने सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.एसपी बंगले के पास ही जिला कार्यालय और पुलिस कॉलोनी स्थित है,ऐसे में तेंदुए की आमद से इन दोनों जगहों पर खतरा बढ़ गया है. यह घटना वन विभाग और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है.

वन विभाग और पुलिसकर्मी हाई अलर्ट पर!

घटना के बाद से वन विभाग की टीम अब भी एसपी बंगले के आसपास तेंदुए के मूवमेंट पर नजर रख रही है. यह पहली घटना नहीं है जब तेंदुए ने इंसानी इलाके में दस्तक दी है. इसके पहले भी कई बार तेंदुआ इंसानी बस्ती में आ चुका है और इंसानों पर हमला भी कर चुका है.  इस घटना ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या जंगल से निकलकर वन्यजीव अब इंसानी बस्तियों की ओर बढ़ रहे हैं? अगर ऐसा है, तो यह प्रशासन और वन विभाग के लिए चेतावनी भरा संकेत हो सकता है.अब देखना होगा कि वन विभाग इस खतरे से निपटने के लिए क्या कदम उठाता है, या फिर यह घटना एक नई मुसीबत की आहट है. क्या गरियाबंद को ‘लेपर्ड जोन' घोषित करने की जरूरत है?

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/leopard-suddenly-entered-sps-bungalow-created-panic-know-what-happened/article-7697

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.