किचन में घुसा तेंदुआ, चाचा को किया घायल: कांकेर में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, गांव में दहशत

Kanker, CG

जिले के दुधावा गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक तेंदुए का शावक अचानक एक घर के किचन में घुसकर बैठ गया। घटना सुबह करीब 6 बजे की है, जब वेद प्रकाश नेताम नामक व्यक्ति अपने निर्माणाधीन घर से बाहर निकल रहे थे। तभी उनका सामना तेंदुए से हो गया।

दोनों को आमने-सामने देख एक-दूसरे की ओर भागने की बजाय विपरीत दिशा में दौड़ लगा दी। वेद प्रकाश जैसे-तैसे बाहर निकल आए लेकिन उन्हें याद आया कि उनका भतीजा डिकेश्वर नेताम घर के अंदर सो रहा है। जब वे उसे बचाने के लिए अंदर लौटे, तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया जिससे वेद प्रकाश के पैर में गंभीर चोट आई। उन्हें रेबीज इंजेक्शन के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

 कचन में कैद तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा और जाली लगाई जा रही है। अधिकारी तेंदुए के स्वेच्छा से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उसे सुरक्षित पकड़ा जा सके। गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं और दहशत के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन देख रहे हैं

 इलाके में तेंदुओं का आतंक

गौरतलब है कि 11 जून को भी इसी गांव से एक नर तेंदुए को पकड़ा गया था, जिसे आदमखोर माना गया था। ग्रामीणों का दावा है कि इलाके में कुल 4 तेंदुए देखे जा चुके हैं, जिनमें से आज जो घर में घुसा वह एक शावक है। हालांकि वन विभाग ने अब तक तीन अन्य तेंदुओं की पुष्टि नहीं की है

तेंदुओं की लगातार मौजूदगी ने गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में सघन गश्त और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

किचन में घुसा तेंदुआ, चाचा को किया घायल: कांकेर में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, गांव में दहशत

Kanker, CG

दोनों को आमने-सामने देख एक-दूसरे की ओर भागने की बजाय विपरीत दिशा में दौड़ लगा दी। वेद प्रकाश जैसे-तैसे बाहर निकल आए लेकिन उन्हें याद आया कि उनका भतीजा डिकेश्वर नेताम घर के अंदर सो रहा है। जब वे उसे बचाने के लिए अंदर लौटे, तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया जिससे वेद प्रकाश के पैर में गंभीर चोट आई। उन्हें रेबीज इंजेक्शन के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

 कचन में कैद तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा और जाली लगाई जा रही है। अधिकारी तेंदुए के स्वेच्छा से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उसे सुरक्षित पकड़ा जा सके। गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं और दहशत के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन देख रहे हैं

 इलाके में तेंदुओं का आतंक

गौरतलब है कि 11 जून को भी इसी गांव से एक नर तेंदुए को पकड़ा गया था, जिसे आदमखोर माना गया था। ग्रामीणों का दावा है कि इलाके में कुल 4 तेंदुए देखे जा चुके हैं, जिनमें से आज जो घर में घुसा वह एक शावक है। हालांकि वन विभाग ने अब तक तीन अन्य तेंदुओं की पुष्टि नहीं की है

तेंदुओं की लगातार मौजूदगी ने गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में सघन गश्त और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/leopard-uncle-entered-the-kitchen-the-rescue-operation-in-kanker/article-25022

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.