छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी, 3 दिन में मानसून विदाई

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिमी मानसून की विदाई की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के भीतर उत्तरी छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी की परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो जाएंगी। इस बीच, राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रायपुर में आज भी बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

 पिछले 24 घंटे में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा भिलाई (दुर्ग) में 58.6 मिमी दर्ज हुई, जबकि दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 आज के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आने वाले तीन घंटों के लिए राज्य के कई जिलों में मेघगर्जन, बिजली गिरने और तेज हवा (30–40 किमी/घंटा) के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की है।

ऑरेंज अलर्ट:
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद और गरियाबंद जिलों में मध्यम वर्षा के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

येलो अलर्ट:
सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद और दुर्ग जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है।

 जहां हुई वर्षा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार —
भिलाई में 6 सेमी, तिल्दा में 5 सेमी, माकड़ी में 4 सेमी, दरभा, रायपुर, सूरजपुर, बोदरी में 3 सेमी, वहीं बस्तर, जांजगीर, कवर्धा, मगरलोड, पिपरिया, सुहेला और धारशिवा समेत अन्य क्षेत्रों में 2 सेमी या उससे कम वर्षा दर्ज की गई।

 रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने और शाम तक वर्षा होने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान : 32°C

  • न्यूनतम तापमान : 24°C

मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने, खुले क्षेत्रों में न जाने और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Oct 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी, 3 दिन में मानसून विदाई

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिमी मानसून की विदाई की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के भीतर उत्तरी छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी की परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो जाएंगी। इस बीच, राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रायपुर में आज भी बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

 पिछले 24 घंटे में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा भिलाई (दुर्ग) में 58.6 मिमी दर्ज हुई, जबकि दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 आज के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आने वाले तीन घंटों के लिए राज्य के कई जिलों में मेघगर्जन, बिजली गिरने और तेज हवा (30–40 किमी/घंटा) के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की है।

ऑरेंज अलर्ट:
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद और गरियाबंद जिलों में मध्यम वर्षा के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

येलो अलर्ट:
सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद और दुर्ग जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है।

 जहां हुई वर्षा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार —
भिलाई में 6 सेमी, तिल्दा में 5 सेमी, माकड़ी में 4 सेमी, दरभा, रायपुर, सूरजपुर, बोदरी में 3 सेमी, वहीं बस्तर, जांजगीर, कवर्धा, मगरलोड, पिपरिया, सुहेला और धारशिवा समेत अन्य क्षेत्रों में 2 सेमी या उससे कम वर्षा दर्ज की गई।

 रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने और शाम तक वर्षा होने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान : 32°C

  • न्यूनतम तापमान : 24°C

मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने, खुले क्षेत्रों में न जाने और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/light-to-moderate-rain-continues-in-chhattisgarh-monsoon-farewell-in/article-35306

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.