रायपुर में बेंगलुरु पार्ट टू, इंजीनियर अतुल सुभाष की तरह सुपरवाइजर उदयराज ने दी जान

Raipur, CG

जान देने से पहले उदयराज ने वीडियो बनाकर पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया.

गुढ़ियारी थाना इलाके में सुपरवाइजर ने आत्महत्या कर ली है. जान देने से पहले सुपरवाइजर उदयराज ने एक वीडियो भी बनाया. वीडियो में मृतक ने पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है. वीडियो के जरिए मृतक ने कहा कि उसे ससुराल वाले और पत्नी मिलकर तंग करते हैं. 6 जनवरी को सुपरवाइजर उदयराज ने पत्नी के गायब होने की खबर पुलिस को दी थी. गुढ़ियारे थाने ने बाकायदा गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की.

रायपुर में बेंगलुरु पार्ट टू: सुपरवाइजर उदयराज की मौत के बाद गुढ़ियारी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस के मुताबिक मृतक रीवा का रहने वाला बताया जा रहा है. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. परिजनों के आने के बाद स्थिति और साफ हो पाएगी.

बुधवार को सुपरवाइजर उदयराज ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. दोनों पक्षों का बयान लिया जाना है. मृतक उदयराज की पत्नी भी लापता हो गई है, जिसकी रिपोर्ट 6 जनवरी को मृतक ने खुद गुढ़ियारी थाने में लिखवाई है. - कृष्ण कुमार कुशवाहा, गुढ़ियारी थाना प्रभारी

''आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो'': पुलिस की मानें तो मृतक उदयराज और लापता पत्नी के बीच व्हाट्सएप पर बात भी हुई है. लापता पत्नी की तलाश पुलिस कॉल डिटेल रिकार्ड के आधार पर कर रही है. फिलहाल लापता पत्नी की अब तक पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस की मानें तो पत्नी ने भी पति के प्रताड़ित किए जाने को लेकर एक वीडियो जारी किया है.

वीडिया में उदयराज ने क्या कहा है: ''मम्मी पापा मुझे माफ कर दो मेरी पत्नी और उसके परिवार वाले बहुत परेशान करते हैं. ससुराल वाले मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं. मेरे बच्चों को भी जान से मारने की बात करते हैं''. वीडियो में मृतक ने पुलिस से निवेदन करते हुए कहा कि ''मेरे दोनों बच्चों को मेरे माता-पिता को सौंप दिया जाए. बच्चों के नानी नाना को ना सौंपा जाए. बच्चों के जीवन को खतरा है. ससुराल वालों ने मृतक को काफी डराया धमकाया और फंसाने की धमकी भी दी''.

कौन ही सुपरवाइजर उदयराज: गुढ़ियारी पुलिस के मुताबिक उदयराज मिश्रा मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले थे. वर्तमान में वह गुढ़ियारी के दीक्षा नगर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे. उदय अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था. दो बच्चों की उम्र 4 और 10 साल है. उदय राज मिश्रा एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम कर रहे थे. 3 जनवरी को पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी गुड़िया मिश्रा अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई जिसके बाद 6 जनवरी को मृतक उदय राज मिश्रा ने गुढ़ियारी थाने में गुम इंसान का मामला दर्ज कराया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jan 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में बेंगलुरु पार्ट टू, इंजीनियर अतुल सुभाष की तरह सुपरवाइजर उदयराज ने दी जान

Raipur, CG

गुढ़ियारी थाना इलाके में सुपरवाइजर ने आत्महत्या कर ली है. जान देने से पहले सुपरवाइजर उदयराज ने एक वीडियो भी बनाया. वीडियो में मृतक ने पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है. वीडियो के जरिए मृतक ने कहा कि उसे ससुराल वाले और पत्नी मिलकर तंग करते हैं. 6 जनवरी को सुपरवाइजर उदयराज ने पत्नी के गायब होने की खबर पुलिस को दी थी. गुढ़ियारे थाने ने बाकायदा गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की.

रायपुर में बेंगलुरु पार्ट टू: सुपरवाइजर उदयराज की मौत के बाद गुढ़ियारी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस के मुताबिक मृतक रीवा का रहने वाला बताया जा रहा है. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. परिजनों के आने के बाद स्थिति और साफ हो पाएगी.

बुधवार को सुपरवाइजर उदयराज ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. दोनों पक्षों का बयान लिया जाना है. मृतक उदयराज की पत्नी भी लापता हो गई है, जिसकी रिपोर्ट 6 जनवरी को मृतक ने खुद गुढ़ियारी थाने में लिखवाई है. - कृष्ण कुमार कुशवाहा, गुढ़ियारी थाना प्रभारी

''आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो'': पुलिस की मानें तो मृतक उदयराज और लापता पत्नी के बीच व्हाट्सएप पर बात भी हुई है. लापता पत्नी की तलाश पुलिस कॉल डिटेल रिकार्ड के आधार पर कर रही है. फिलहाल लापता पत्नी की अब तक पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस की मानें तो पत्नी ने भी पति के प्रताड़ित किए जाने को लेकर एक वीडियो जारी किया है.

वीडिया में उदयराज ने क्या कहा है: ''मम्मी पापा मुझे माफ कर दो मेरी पत्नी और उसके परिवार वाले बहुत परेशान करते हैं. ससुराल वाले मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं. मेरे बच्चों को भी जान से मारने की बात करते हैं''. वीडियो में मृतक ने पुलिस से निवेदन करते हुए कहा कि ''मेरे दोनों बच्चों को मेरे माता-पिता को सौंप दिया जाए. बच्चों के नानी नाना को ना सौंपा जाए. बच्चों के जीवन को खतरा है. ससुराल वालों ने मृतक को काफी डराया धमकाया और फंसाने की धमकी भी दी''.

कौन ही सुपरवाइजर उदयराज: गुढ़ियारी पुलिस के मुताबिक उदयराज मिश्रा मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले थे. वर्तमान में वह गुढ़ियारी के दीक्षा नगर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे. उदय अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था. दो बच्चों की उम्र 4 और 10 साल है. उदय राज मिश्रा एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम कर रहे थे. 3 जनवरी को पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी गुड़िया मिश्रा अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई जिसके बाद 6 जनवरी को मृतक उदय राज मिश्रा ने गुढ़ियारी थाने में गुम इंसान का मामला दर्ज कराया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/like-bengaluru-part-ii-engineer-atul-subhash-supervisor-udayraj-gave/article-7408

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.