गरियाबंद में करंट से झुलसे ठेका श्रमिक की मौत: लाइनमैन की लापरवाही बनी जानलेवा

Gariyaband, cg

On

छत्तीसगढ़ के फिंगेश्वर ब्लॉक में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण एक ठेका श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रांसफार्मर पर काम करते समय करंट की चपेट में आए वेदप्रकाश साहू ने रायपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान 6 दिन तक मौत से संघर्ष किया, लेकिन शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। यह हादसा लाइनमैन की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते हुआ।

बिना प्रशिक्षण के ट्रांसफार्मर पर चढ़ाया गया था श्रमिक

घटना 2 जून 2025 को उस समय हुई जब वेदप्रकाश साहू को ट्रांसफार्मर पर डीओ (ड्रॉप आउट फ्यूज) लगाने के लिए चढ़ाया गया था। श्रमिक को इस कार्य के लिए कोई तकनीकी प्रशिक्षण नहीं मिला था। इसी दौरान अचानक 33 केवी की हाई वोल्टेज लाइन में बिजली आपूर्ति चालू हो गई, जिससे वेदप्रकाश गंभीर रूप से झुलस गया।

अस्पताल में भर्ती, फिर भी नहीं बच सकी जान

साथी कर्मचारियों ने घायल श्रमिक को तुरंत फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया। छह दिन तक आईसीयू में इलाज चला, लेकिन 7 जून को उसकी मौत हो गई

लाइनमैन की लापरवाही उजागर

हादसे के बाद बिजली विभाग के लाइनमैन रविशंकर बंसोड की घोर लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिना अनुमति और सुरक्षा जांच के लाइन में करंट प्रवाहित कर दिया गया, जबकि श्रमिक ट्रांसफारmer पर कार्यरत था। विभाग की तरफ से पहले ही रविशंकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया है

जांच और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद श्रमिक संगठनों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने बिजली विभाग से लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है, साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा और नौकरी देने की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By Nitin Trivedi

गरियाबंद में करंट से झुलसे ठेका श्रमिक की मौत: लाइनमैन की लापरवाही बनी जानलेवा

Gariyaband, cg

बिना प्रशिक्षण के ट्रांसफार्मर पर चढ़ाया गया था श्रमिक

घटना 2 जून 2025 को उस समय हुई जब वेदप्रकाश साहू को ट्रांसफार्मर पर डीओ (ड्रॉप आउट फ्यूज) लगाने के लिए चढ़ाया गया था। श्रमिक को इस कार्य के लिए कोई तकनीकी प्रशिक्षण नहीं मिला था। इसी दौरान अचानक 33 केवी की हाई वोल्टेज लाइन में बिजली आपूर्ति चालू हो गई, जिससे वेदप्रकाश गंभीर रूप से झुलस गया।

अस्पताल में भर्ती, फिर भी नहीं बच सकी जान

साथी कर्मचारियों ने घायल श्रमिक को तुरंत फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया। छह दिन तक आईसीयू में इलाज चला, लेकिन 7 जून को उसकी मौत हो गई

लाइनमैन की लापरवाही उजागर

हादसे के बाद बिजली विभाग के लाइनमैन रविशंकर बंसोड की घोर लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिना अनुमति और सुरक्षा जांच के लाइन में करंट प्रवाहित कर दिया गया, जबकि श्रमिक ट्रांसफारmer पर कार्यरत था। विभाग की तरफ से पहले ही रविशंकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया है

जांच और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद श्रमिक संगठनों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने बिजली विभाग से लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है, साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा और नौकरी देने की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/linemans-negligence-became-fatal-dead/article-23475

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.