राजनांदगांव में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा: मूंग प्रसाद लेने उमड़ी श्रद्धालु भीड़

Rajnandgaon, CG

राजनांदगांव में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की 87वीं रथ यात्रा निकाली गई। शुक्रवार को प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से भगवान को रथ पर विराजित कर पूरे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

भगवान के साथ बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र भी विशेष श्रृंगार में विराजमान हुए। यात्रा के दौरान शहर के कोने-कोने से श्रद्धालु उमड़ पड़े और रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया।

रथ पर विराजे भगवान जगन्नाथ की आरती कर भक्तों ने जयघोष किया। इसके बाद हजारों श्रद्धालु रस्सियों से रथ खींचते हुए प्रभु के नगर भ्रमण में सहभागी बने। आयोजन में विशेष आकर्षण का केंद्र बना प्रसाद में वितरित किया गया सुप्रसिद्ध मूंग प्रसाद, जिसे पाने भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं।

शहर में उमड़ा आस्था का सैलाब

रथ यात्रा की शुरुआत गांधी चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर से हुई। यात्रा दुर्गा चौक, बालगोविंद चौक, बसंतपुर थाना, भारत माता चौक, तिरंगा चौक, रामाधीन मार्ग होते हुए कामठी लाइन और जूनी हटरी स्थित श्री राम जानकी मंदिर तक पहुंची। पूरे मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा, तोरण द्वार और सांस्कृतिक स्वागत की व्यवस्था रही।

शहर के अनेक मंदिरों और संगठनों ने रथ यात्रा में शामिल होकर परंपरागत स्वागत किया। पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के नारों की गूंज सुनाई दी।

सभी सनातनी समुदाय हुए शामिल, विधानसभा अध्यक्ष भी पहुंचे

इस रथ यात्रा में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, महापौर मधुसूदन यादव सहित शहर के प्रमुख सनातनी संगठनों के पदाधिकारी और हजारों भक्त शामिल हुए। श्री राम जानकी मंदिर में भगवान का परंपरागत स्वागत किया गया। यहां भगवान आषाढ़ शुक्ल एकादशी तक विराजमान रहेंगे।

कामठी लाइन स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा भक्तों के लिए विशेष स्वागत व प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

राजनांदगांव में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा: मूंग प्रसाद लेने उमड़ी श्रद्धालु भीड़

Rajnandgaon, CG

भगवान के साथ बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र भी विशेष श्रृंगार में विराजमान हुए। यात्रा के दौरान शहर के कोने-कोने से श्रद्धालु उमड़ पड़े और रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया।

रथ पर विराजे भगवान जगन्नाथ की आरती कर भक्तों ने जयघोष किया। इसके बाद हजारों श्रद्धालु रस्सियों से रथ खींचते हुए प्रभु के नगर भ्रमण में सहभागी बने। आयोजन में विशेष आकर्षण का केंद्र बना प्रसाद में वितरित किया गया सुप्रसिद्ध मूंग प्रसाद, जिसे पाने भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं।

शहर में उमड़ा आस्था का सैलाब

रथ यात्रा की शुरुआत गांधी चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर से हुई। यात्रा दुर्गा चौक, बालगोविंद चौक, बसंतपुर थाना, भारत माता चौक, तिरंगा चौक, रामाधीन मार्ग होते हुए कामठी लाइन और जूनी हटरी स्थित श्री राम जानकी मंदिर तक पहुंची। पूरे मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा, तोरण द्वार और सांस्कृतिक स्वागत की व्यवस्था रही।

शहर के अनेक मंदिरों और संगठनों ने रथ यात्रा में शामिल होकर परंपरागत स्वागत किया। पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के नारों की गूंज सुनाई दी।

सभी सनातनी समुदाय हुए शामिल, विधानसभा अध्यक्ष भी पहुंचे

इस रथ यात्रा में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, महापौर मधुसूदन यादव सहित शहर के प्रमुख सनातनी संगठनों के पदाधिकारी और हजारों भक्त शामिल हुए। श्री राम जानकी मंदिर में भगवान का परंपरागत स्वागत किया गया। यहां भगवान आषाढ़ शुक्ल एकादशी तक विराजमान रहेंगे।

कामठी लाइन स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा भक्तों के लिए विशेष स्वागत व प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/lord-jagannaths-rath-yatra-came-out-in-rajnandgaon-devotees-gathered/article-25739

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.