- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- मांग में सिंदूर भरने के बाद प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या
मांग में सिंदूर भरने के बाद प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या
CG
बेमेतरा में मंगलवार सुबह लोगों ने लड़का लड़की का शव पेड़ से लटकता देखा. जिसके बाद हड़कंप मच गया.
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. लोग बड़ी तादात में घटना स्थल पर पहुंच गए. लोगों ने नवागढ़ थाना पुलिस को इसकी सूचना दी.
मांग भरने के बाद प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी: पूरा मामला नवागढ़ के वार्ड नंबर एक का है. पुरानी मंडी में सुबह लोगों ने पेड़ पर लड़का लड़की के शव को लटकते देखा. जिसकी सूचना के बाद परिजन भी पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया.
आत्महत्या करने से पहले प्रेमी ने प्रेमिका के मांग में सिंदूर भरा है. उसके बाद उन्होंने मौत को गले लगाया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है. परिजनों का दोनों घरों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
नवागढ़ थाना पुलिस कर रही जांच: नवागढ़ थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी ने बताया कि मंडी प्रांगण में पेड़ में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर आगे की जांच प्रक्रिया की जा रही है. मृतका की मांग में सिंदूर है. घटना के पहले युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरा है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए