- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- इंस्टाग्राम पर 'लव यू' लिखा, 3 दिन बाद पत्नी की हत्या: धमतरी में शक के चलते युवक ने हसिए से काटा गला...
इंस्टाग्राम पर 'लव यू' लिखा, 3 दिन बाद पत्नी की हत्या: धमतरी में शक के चलते युवक ने हसिए से काटा गला
Dhamtari. CG
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी का गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। यह वारदात नगरी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 की है, जहां आरोपी धनेश्वर पटेल ने घर में अकेली पत्नी की हत्या उस समय की, जब परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम करने गए थे।
'लव यू' पोस्ट के तीन दिन बाद खौफनाक वारदात
हत्या से तीन दिन पहले ही आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा था— 'Love You'। लेकिन मंगलवार को उसने सब्जी काटने वाले हसिए से उसकी गर्दन काट दी। आरोपी ने घटना के बाद खुद अपने परिवार को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद छोटे भाई ने थाने में सूचना दी।
मानसिक इलाज के साथ चरित्र पर शक बना वजह
पुलिस के अनुसार, आरोपी का मानसिक इलाज पहले से चल रहा था और वह पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। अक्सर इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़े होते थे। शादी के महज तीन महीने के भीतर यह संबंध इतना बिगड़ गया कि हत्या तक की नौबत आ गई।
‘किसी से बात मत करो’ — अत्यधिक नियंत्रण की प्रवृत्ति
स्थानीय सूत्रों और परिजनों के अनुसार, धनेश्वर अपनी पत्नी मीनाक्षी को किसी से बात नहीं करने देता था। वह पड़ोसियों से भी बातचीत पर रोक लगाता था। इन बातों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी इसी मुद्दे पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने आपा खो दिया।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त हसिया और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए