मनेंद्रगढ़ में प्रेमी युगल ने लगाई एक ही फंदे पर फांसी, अलग जाति की दीवार बनी मौत की वजह

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur, CG

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के जंगल में एक प्रेमी युगल का शव एक ही पेड़ पर एक ही फंदे से लटका मिला। आशंका है कि दोनों ने सामाजिक बंधनों और जातिगत भेदभाव से तंग आकर यह आत्मघाती कदम उठाया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

गांव के जंगल में मिला प्रेमी जोड़े का शव

घटना मनेंद्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, घुटरा गांव के अमर सिंह (24 वर्ष) और चंपा अगरिया (20 वर्ष) के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों गांव के अलग-अलग मोहल्लों से थे और अलग जातियों से ताल्लुक रखते थे। बताया जा रहा है कि उनके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।

गुरुवार रात से ही दोनों लापता थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह बालागांव गांव के जंगल में, घाघी नदी के पास ग्रामीणों को एक पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले। शव सड़ने की स्थिति में थे और वहां से तेज दुर्गंध आ रही थी।

एक ही फंदे से झूलती मिली दोनों की लाश

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। ग्रामीणों ने शवों की पहचान अमर सिंह और चंपा अगरिया के रूप में की। पुलिस का कहना है कि यह प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला है।

प्रेम की राह में जाति बनी रुकावट

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों की प्रेम कहानी पूरे गांव में जानी जाती थी, लेकिन अलग जाति में होने के कारण परिवारवालों की सहमति नहीं मिल रही थी। यही सामाजिक अस्वीकृति दोनों की मौत का कारण बन गई।

परिवार पर पहले भी टूटे हैं दुख के पहाड़

इस घटना ने अमर सिंह के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार, अमर सिंह के पिता प्रेम सिंह और एक बहन ने भी पूर्व में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। अब बेटे की आत्महत्या ने परिवार की त्रासदी को और गहरा कर दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मनेंद्रगढ़ में प्रेमी युगल ने लगाई एक ही फंदे पर फांसी, अलग जाति की दीवार बनी मौत की वजह

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur, CG

गांव के जंगल में मिला प्रेमी जोड़े का शव

घटना मनेंद्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, घुटरा गांव के अमर सिंह (24 वर्ष) और चंपा अगरिया (20 वर्ष) के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों गांव के अलग-अलग मोहल्लों से थे और अलग जातियों से ताल्लुक रखते थे। बताया जा रहा है कि उनके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।

गुरुवार रात से ही दोनों लापता थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह बालागांव गांव के जंगल में, घाघी नदी के पास ग्रामीणों को एक पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले। शव सड़ने की स्थिति में थे और वहां से तेज दुर्गंध आ रही थी।

एक ही फंदे से झूलती मिली दोनों की लाश

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। ग्रामीणों ने शवों की पहचान अमर सिंह और चंपा अगरिया के रूप में की। पुलिस का कहना है कि यह प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला है।

प्रेम की राह में जाति बनी रुकावट

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों की प्रेम कहानी पूरे गांव में जानी जाती थी, लेकिन अलग जाति में होने के कारण परिवारवालों की सहमति नहीं मिल रही थी। यही सामाजिक अस्वीकृति दोनों की मौत का कारण बन गई।

परिवार पर पहले भी टूटे हैं दुख के पहाड़

इस घटना ने अमर सिंह के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार, अमर सिंह के पिता प्रेम सिंह और एक बहन ने भी पूर्व में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। अब बेटे की आत्महत्या ने परिवार की त्रासदी को और गहरा कर दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/lover-couple-in-manendragarh-put-the-reason-for-the-death/article-24438

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.