बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव से छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

Raipur, CG

बंगाल की खाड़ी में बन रहे सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र के चलते छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। राज्य के कई हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, बलरामपुर सहित कई जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। इनमें से कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, गंगेटिक पश्चिम बंगाल, उत्तर उड़ीसा और बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी के ऊपर बना निम्न दाब का क्षेत्र अभी सक्रिय है, जो ऊपरी वायुमंडल में लगभग 7.6 किलोमीटर तक चक्रीय परिसंचरण उत्पन्न कर रहा है। इसके साथ जुड़ी दो द्रोणिकाएं छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों को प्रभावित कर रही हैं।

भविष्यवाणी के अनुसार, 25 सितंबर को एक और नया सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है, जो 27 सितंबर तक दक्षिण ओड़िशा और उत्तर आंध्र प्रदेश तट तक पहुंच सकता है। इसके कारण 26 सितंबर से बस्तर संभाग में भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

राजधानी रायपुर की बात करें तो आज बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने का अनुमान है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Sep 2025 By दैनिक जागरण

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव से छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

Raipur, CG

मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, बलरामपुर सहित कई जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। इनमें से कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, गंगेटिक पश्चिम बंगाल, उत्तर उड़ीसा और बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी के ऊपर बना निम्न दाब का क्षेत्र अभी सक्रिय है, जो ऊपरी वायुमंडल में लगभग 7.6 किलोमीटर तक चक्रीय परिसंचरण उत्पन्न कर रहा है। इसके साथ जुड़ी दो द्रोणिकाएं छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों को प्रभावित कर रही हैं।

भविष्यवाणी के अनुसार, 25 सितंबर को एक और नया सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है, जो 27 सितंबर तक दक्षिण ओड़िशा और उत्तर आंध्र प्रदेश तट तक पहुंच सकता है। इसके कारण 26 सितंबर से बस्तर संभाग में भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

राजधानी रायपुर की बात करें तो आज बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने का अनुमान है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/low-pressure-in-the-bay-of-bengal-due-to-low/article-33852

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.