- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ में महंत का विवादित बयान
कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ में महंत का विवादित बयान
Sakti, CG
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का एक विवादित बयान सामने आया है। सक्ती जिले के बाराद्वार में आयोजित विधानसभा स्तरीय ‘संविधान बचाओ रैली’ के दौरान डॉ. महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर तीखा तंज कसा।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बायोलॉजिकल तरीके से पैदा नहीं हुए हैं, उनके शरीर में खून नहीं, बल्कि हवा, पानी और गोबर भी हो सकता है। साथ ही उन्होंने मोदी के सिंदूर से जुड़ी बातों पर भी कटाक्ष किया और सुझाव दिया कि अगर मोदी को सिंदूर से इतना लगाव है तो उन्हें अपने मंत्रियों से भी इसे लगाने को कहना चाहिए।
इस रैली में कांग्रेस के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए, जिन्होंने भाजपा सरकार पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया। इस बयान पर भाजपा मंत्री राम विचार नेताम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे अमर्यादित बताया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को शब्दों की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए और चरणदास महंत को इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए