- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सीक्रेट चैंबर से निकले 3 करोड़ रुपए: महाराष्ट्र पासिंग कार में छिपाकर रायपुर से नागपुर ले जाया जा रह...
सीक्रेट चैंबर से निकले 3 करोड़ रुपए: महाराष्ट्र पासिंग कार में छिपाकर रायपुर से नागपुर ले जाया जा रहा था कैश, बालोद में पकड़े गए दो आरोपी
Baloda Bazar, CG
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा कार (MH 04 MA 8035) से 3 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं।
यह रकम कार के गुप्त चैंबर (सीक्रेट कंपार्टमेंट) में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच गुंडरदेही क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग चल रही थी। तभी पुलिस को देखकर एक कार सवार संदिग्ध रूप से भागने लगे। इस पर बालोद पुलिस ने नाकाबंदी कर बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग स्थित पड़कीभाठ बायपास के पास वाहन को रोक लिया।
जब कार की तलाशी ली गई, तो सीट के नीचे बना एक सीक्रेट चैंबर मिला, जिसमें ताला लगा हुआ था। ताला खोलने पर पुलिस को 500 और 100 रुपए के नोटों के बंडल में कुल 3 करोड़ रुपए मिले। यह कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर की गई थी।
नोटों की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस को एसबीआई बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी। फिलहाल पुलिस ने कैश और वाहन को जब्त कर लिया है।
बालोद एसपी योगेश पटेल और एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि नकदी रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही थी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पैसे का स्रोत या उद्देश्य क्या था।
पुलिस के अनुसार, यह कार रायपुर से महादेव घाट मार्ग होते हुए दुर्ग-रनचिराई मार्ग से अंदरूनी रास्तों का उपयोग कर नागपुर की ओर जा रही थी। मामले की जांच आयकर और अन्य एजेंसियों को भी सौंपी जा सकती है।
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए