छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 7.5 लाख का गांजा बरामद

Jagdalpur, CG

छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर पुलिस ने मंगलवार को गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

 नगरनार थाना पुलिस ने तलाशी के दौरान एक ट्रक से 73 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 7 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक ओडिशा से यह अवैध माल लेकर मध्यप्रदेश की ओर रवाना हुआ था। रास्ते में नगरनार क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोक लिया और जांच में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया।

मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगरनार थाना क्षेत्र से होकर गांजा की एक बड़ी खेप ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने बॉर्डर पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान ओडिशा से आ रहे एक ट्रक को रोका गया।

जांच के दौरान ट्रक से 73 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद चालक को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मुराद साह (30), निवासी मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।

आरोपी गिरफ्तार, आगे की जांच जारी

एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद गांजा और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि ओडिशा बॉर्डर के रास्ते मध्यप्रदेश में गांजा की सप्लाई की जा रही थी। इस मामले में अब पुलिस सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

बॉर्डर इलाकों में बढ़ी चौकसी

पिछले कुछ महीनों से छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर लगातार गांजा तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ने बॉर्डर इलाकों में सघन तलाशी अभियान और निगरानी बढ़ा दी है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/major-action-by-police-on-chhattisgarh-odisha-border-ganja-worth-rs/article-36540

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.