- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में खनन कारोबारियों पर ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, धमतरी और राजनांदगांव में एक साथ छ...
छत्तीसगढ़ में खनन कारोबारियों पर ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, धमतरी और राजनांदगांव में एक साथ छापे
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त टीमों ने खनन कारोबारियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है।
रायपुर, धमतरी और राजनांदगांव जिलों में एक साथ छापेमारी की जा रही है।
रायपुर में पचपेड़ी नाका स्थित वॉलफोर्ट इन्क्लेव में ACB की टीम जांच में जुटी है। वहीं, धमतरी जिले में भी माइनिंग कारोबार से जुड़े एक सप्लायर के घर रेड डाली गई है। राजनांदगांव में तीन अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई चल रही है।
जानकारी के अनुसार, 10 गाड़ियों के काफिले के साथ अधिकारियों की टीमें राजनांदगांव के भारत माता चौक स्थित राधा कृष्ण एजेंसी (अग्रवाल निवास), सत्यम विहार स्थित नहाटा के घर और कामठी लाइन इलाके में भंसाली के निवास पर पहुंची हैं।
यह पूरी कार्रवाई खनन कारोबार, सप्लाई और ब्रोकर से जुड़े लेनदेन की जांच से संबंधित बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मामला जिला खनिज न्यास निधि (DMF) के तहत सरकारी विभागों में हुई सप्लाई से जुड़ी अनियमितताओं और कमीशन के आदान-प्रदान से संबंधित है।
टीमें अब तक वित्तीय रिकॉर्ड, बैंक लेनदेन और शासकीय सप्लाई के दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक छापे से जुड़े कई अहम सबूत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
गौरतलब है कि DMF घोटाले में पहले भी कई वरिष्ठ अधिकारी और ठेकेदार जांच के दायरे में आ चुके हैं। EOW की यह कार्रवाई उसी जांच श्रृंखला का हिस्सा मानी जा रही है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए