- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-2 में भीषण आग, जमीन पर फैला हॉट मेटल; प्रोडक्शन ठप
भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-2 में भीषण आग, जमीन पर फैला हॉट मेटल; प्रोडक्शन ठप
भिलाई (छ.ग.)
कन्वर्टर एरिया में केबल जलकर खाक, बिजली सप्लाई बाधित; करोड़ों के नुकसान की आशंका, जांच शुरू
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में देर रात बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) के कन्वर्टर एरिया में भीषण आग लगने से पूरे सेक्शन में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी गंभीर थी कि आधी रात तक लपटें उठती रहीं और जमीन पर फैले हॉट मेटल के कारण केबल जलकर खाक हो गए। एहतियातन एसएमएस-2 का प्रोडक्शन तत्काल बंद कर दिया गया है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसएमएस-2 के कन्वर्टर नंबर-2 के पास हॉट मेटल जमीन पर फैल गया। अत्यधिक तापमान के कारण वहां बिछे बिजली के केबलों में आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। केबल जलने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई, जिससे आग बुझाने में कठिनाई आई और हालात और बिगड़ते चले गए।
हादसा देर रात भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में हुआ। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कन्वर्टर नंबर-1 और नंबर-3 तक उसकी चपेट में आने की सूचना है। घटना के समय प्लांट के भीतर और आसपास तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई देती रहीं।
बिजली सप्लाई ठप होने के कारण फायर ब्रिगेड की टीमों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात तक दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद रहीं। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन क्षेत्र को सुरक्षित घोषित करने में समय लगेगा।
कर्मचारियों के लॉकर भी जले
आग की चपेट में कर्मचारियों के लिए बनाए गए लॉकर भी आ गए। कई लॉकर पूरी तरह जल गए, जिससे कर्मचारियों का निजी सामान राख हो गया। आग बुझाने के दौरान कुछ लॉकरों को तोड़ना भी पड़ा। घटना के बाद कर्मचारियों में दहशत का माहौल देखा गया।
आग के बाद एसएमएस-2 में उत्पादन कार्य रोक दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ब्लास्ट फर्नेस से आने वाले हॉट मेटल को अस्थायी रूप से एसएमएस-3 की ओर डायवर्ट करने की तैयारी की जा रही है, ताकि प्लांट के अन्य हिस्सों में उत्पादन पर आंशिक असर कम किया जा सके।
प्रबंधन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती अनुमान के मुताबिक क्षति करोड़ों रुपये में हो सकती है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम आग लगने के कारणों और सुरक्षा उपायों की समीक्षा कर रही है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों की दोबारा जांच की जाएगी और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
----------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए