- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सिरगिट्टी में निर्माणाधीन भवन की छत गिरी, कई मजदूर दबे
सिरगिट्टी में निर्माणाधीन भवन की छत गिरी, कई मजदूर दबे
CG
बिलासपुर के सिरगिट्टी में सोमवार शाम बड़ा हादसा हुआ.
सिरगिट्टी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन की छत गिर गई. भवन की छत का ढलाई का काम चल रहा था. इसी दौरान छत भरभरा कर गिर पड़ी. इस हादसे में कई मजदूर दब गए.
निर्माणाधीन भवन की छत गिरी: सिरगिट्टी क्षेत्र के सेक्टर ए में एक फैक्ट्री का भवन बन रहा है. सोमवार को भी भवन का कन्सट्रक्शन का काम चल रहा था. भवन के प्रथम तल के छत पर ढलाई का काम किया जा रहा था. इसी दौरान शाम के समय छत भसक कर नीचे गिर गई. इस दौरान नीचे काम कर रहे मजदूर दब गए. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया.

छत गिरने से तीन मजदूर दबे: तुरंत घटना की सूचना सिरगिट्टी पुलिस को दी गई. जिसके बाद लोगों की मदद से मलबा हटाकर नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया. घायल मजदूरों को तोरवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. घायल मजूदरों के नाम मोनू ध्रुव, अशोक साहू, दुर्गेश साहू है. जो छत गिरने से मलबे के नीचे दब गए.

सिरगिट्टी थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि सभी मजदूरों को ठेकेदार बृहस्पति बाजार से काम करने के लिए लेकर आया था. मामले की जांच की जा रही है. पता लगाया जा रहा है कि निर्माणाधीन छत कैसे गिरी.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए