सरेंडर नक्सलियों पर माओवादियों का हमला, रूपेश ने कहा- यह हमारी सोच-समझकर की गई कार्रवाई थी

Jagdalpur, CG

बस्तर में केंद्रीय कमेटी के सदस्य रूपेश समेत 210 नक्सलियों के सरेंडर के बाद माओवादी संगठन में हड़कंप मच गया है।

 संगठन ने नक्सली अभय के नाम से जारी पर्चे में सरेंडर करने वालों को गद्दार बताया। इस पर रूपेश ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हथियार डालने का फैसला केवल उनका नहीं, बल्कि महासचिव बसवा राजू का भी था।

रूपेश ने स्पष्ट किया कि उन्होंने और उनके साथियों ने सशस्त्र संघर्ष विराम का निर्णय अपने भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया। उन्होंने कहा कि दंडकारण्य की बैठकों में उन्हें उत्तर बस्तर के साथी और संगठन के रुख के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी।

सरेंडर का फैसला रणनीतिक और जिम्मेदाराना था

रूपेश ने कहा, “हमारे ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह गलत हैं। हमने किसी साथी पर दबाव डालकर सरेंडर नहीं करवाया। यह कदम संगठन को बचाने और अपने साथियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उठाया गया।”

17 अक्टूबर को जगदलपुर में 210 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। इस दौरान 153 हथियार पुलिस को सौंपे गए। इन नक्सलियों को तीन बसों के जरिए जगदलपुर मुख्यालय लाया गया। इनमें 1 करोड़ का इनामी केंद्रीय कमेटी सदस्य सतीश उर्फ टी. वासुदेव राव उर्फ रूपेश भी शामिल था।

रूपेश ने वीडियो संदेश में दिए अपनी स्थिति के सबूत

सरेंडर नक्सलियों के साथ वीडियो जारी करते हुए रूपेश ने बताया कि महासचिव बसवा राजू भी शांति वार्ता और संघर्ष विराम के पक्ष में थे। उनका एनकाउंटर होने के बाद संगठन में निर्णय प्रक्रिया बाधित हुई। रूपेश ने कहा, “हमने सरकार से शांति वार्ता की मांग की थी और ऑपरेशन रोकने का अनुरोध किया, ताकि हमारी कोर बैठक में सही निर्णय लिया जा सके।”

रूपेश ने यह भी कहा कि सरकार लगातार हथियार छोड़ने को कह रही थी, और इसी प्रक्रिया को लेकर उन्होंने और उनके साथियों ने संगठन के अंदर और बाहरी दबावों को संतुलित करते हुए सरेंडर का रास्ता अपनाया।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/maoists-attack-on-surrendered-naxalites-rupesh-said-this-was/article-36352

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.