विधवा महिला से शादी का झांसा, फिर मासूम सहित गला घोंटकर हत्या: शव को बोरी में भरकर कुएं में फेंका

Durg, cg

जिले के खम्हरिया गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब दो कुओं से महिला और आठ साल के मासूम का शव बरामद किया गया। पुलिस ने इस डबल मर्डर केस का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका एक विधवा थी, जिसे आरोपी युवक ने शादी का झांसा दिया था। महिला के बार-बार दबाव बनाने पर युवक ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर दोनों की निर्मम हत्या कर दी।

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ था रिश्ता

मृतका सुनीता चतुर्वेदी उर्फ पल्लवी और आरोपी छत्रपाल सिंह सिंगौर की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई और युवक ने महिला से विवाह और बेटे को अपनाने का वादा किया। लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली, जिसकी जानकारी होते ही महिला ने दबाव बनाना शुरू कर दिया।

शादी से इंकार के बाद हत्या की साजिश

छत्रपाल अपनी नई शादी के बाद भी महिला के संपर्क में था, लेकिन जब महिला ने उसे अपने साथ रखने का दबाव बढ़ाया तो उसने अपने चचेरे भाई शुभम के साथ मिलकर हत्या की योजना बना डाली। महिला को बेटे सहित गांव बुलाकर खेत में गला घोंट कर हत्या कर दी गई।

शव छिपाने की रची गई गहरी साजिश

हत्या के बाद दोनों शवों को साड़ी में लपेटा गया, बोरी में बंद कर पत्थर बांध दिए गए और फिर अलग-अलग कुओं में फेंक दिया गया। पानी की सतह पर शव न आए, इसके लिए दोनों कुएं अलग-अलग चुने गए।

बदबू ने खोला राज, पुलिस ने किया खुलासा

22 जून को स्थानीय ग्रामीणों को कुओं से बदबू आने पर शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शवों को बाहर निकाला तो मामला हत्या का निकला। पहचान के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गुमशुदगी का मामला पहले से दर्ज था

रायपुर के सिविल लाइन थाना में महिला और बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। शव मिलने के बाद परिजनों ने दोनों की पहचान की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

विधवा महिला से शादी का झांसा, फिर मासूम सहित गला घोंटकर हत्या: शव को बोरी में भरकर कुएं में फेंका

Durg, cg

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ था रिश्ता

मृतका सुनीता चतुर्वेदी उर्फ पल्लवी और आरोपी छत्रपाल सिंह सिंगौर की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई और युवक ने महिला से विवाह और बेटे को अपनाने का वादा किया। लेकिन कुछ समय बाद आरोपी ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली, जिसकी जानकारी होते ही महिला ने दबाव बनाना शुरू कर दिया।

शादी से इंकार के बाद हत्या की साजिश

छत्रपाल अपनी नई शादी के बाद भी महिला के संपर्क में था, लेकिन जब महिला ने उसे अपने साथ रखने का दबाव बढ़ाया तो उसने अपने चचेरे भाई शुभम के साथ मिलकर हत्या की योजना बना डाली। महिला को बेटे सहित गांव बुलाकर खेत में गला घोंट कर हत्या कर दी गई।

शव छिपाने की रची गई गहरी साजिश

हत्या के बाद दोनों शवों को साड़ी में लपेटा गया, बोरी में बंद कर पत्थर बांध दिए गए और फिर अलग-अलग कुओं में फेंक दिया गया। पानी की सतह पर शव न आए, इसके लिए दोनों कुएं अलग-अलग चुने गए।

बदबू ने खोला राज, पुलिस ने किया खुलासा

22 जून को स्थानीय ग्रामीणों को कुओं से बदबू आने पर शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शवों को बाहर निकाला तो मामला हत्या का निकला। पहचान के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गुमशुदगी का मामला पहले से दर्ज था

रायपुर के सिविल लाइन थाना में महिला और बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। शव मिलने के बाद परिजनों ने दोनों की पहचान की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/marriage-of-widow-woman-again-strangled-and-strangled-the-murder/article-25307

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.