शहादत को नमन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद ASP आकाश राव गिरिपुंजे के परिवार से की मुलाकात

Raipur, CG

नक्सल प्रभावित सुकमा ज़िले में देश सेवा के दौरान शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरिपुंजे को श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को रायपुर पहुंचे। उन्होंने नवा रायपुर में शहीद के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उनकी वीरता को राष्ट्र के लिए अमूल्य योगदान बताया।

"शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे" - अमित शाह

गृह मंत्री शाह ने कहा,

"शहीद आकाश राव गिरिपुंजे का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। उनका साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। भारत सरकार उनके परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।"

सीएम विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा भी रहे मौजूद

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने शहीद के परिवार को सांत्वना दी और कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों के परिजनों को हर स्तर पर समर्थन और संरक्षण देगी।

IED ब्लास्ट में शहीद हुए थे ASP गिरिपुंजे

10 जून को नक्सलियों द्वारा भारत बंद के एलान से पहले कोंटा क्षेत्र में एक खदान पर हमला कर JCB में आग लगा दी गई थी। सूचना मिलते ही ASP आकाश राव गिरिपुंजे मौके पर पहुंचे, जहां नक्सलियों ने पहले से बिछाया गया IED विस्फोट कर दिया। विस्फोट में ASP सहित तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

रायपुर निवासी थे शहीद गिरिपुंजे

42 वर्षीय आकाश राव गिरिपुंजे का जन्म 7 फरवरी 1983 को रायपुर में हुआ था। वे 2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा अधिकारी थे। उनके परिवार में पत्नी स्नेहा गिरिपुंजे, बेटा सिद्धांत और बेटी पीहू हैं। उनके माता-पिता गोविंद राव गिरिपुंजे और मंदा गिरिपुंजे भी रायपुर में रहते हैं।

अब तक वे रायपुर, कांकेर, राजनांदगांव, मोहला, दुर्ग, महासमुंद और सुकमा में सेवा दे चुके थे। अपने सेवाकाल में उन्होंने कई बार वीरता का परिचय दिया और माओवादी क्षेत्रों में सफल ऑपरेशनों का हिस्सा रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शहादत को नमन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद ASP आकाश राव गिरिपुंजे के परिवार से की मुलाकात

Raipur, CG

"शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे" - अमित शाह

गृह मंत्री शाह ने कहा,

"शहीद आकाश राव गिरिपुंजे का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। उनका साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। भारत सरकार उनके परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।"

सीएम विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा भी रहे मौजूद

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने शहीद के परिवार को सांत्वना दी और कहा कि प्रदेश सरकार शहीदों के परिजनों को हर स्तर पर समर्थन और संरक्षण देगी।

IED ब्लास्ट में शहीद हुए थे ASP गिरिपुंजे

10 जून को नक्सलियों द्वारा भारत बंद के एलान से पहले कोंटा क्षेत्र में एक खदान पर हमला कर JCB में आग लगा दी गई थी। सूचना मिलते ही ASP आकाश राव गिरिपुंजे मौके पर पहुंचे, जहां नक्सलियों ने पहले से बिछाया गया IED विस्फोट कर दिया। विस्फोट में ASP सहित तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

रायपुर निवासी थे शहीद गिरिपुंजे

42 वर्षीय आकाश राव गिरिपुंजे का जन्म 7 फरवरी 1983 को रायपुर में हुआ था। वे 2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा अधिकारी थे। उनके परिवार में पत्नी स्नेहा गिरिपुंजे, बेटा सिद्धांत और बेटी पीहू हैं। उनके माता-पिता गोविंद राव गिरिपुंजे और मंदा गिरिपुंजे भी रायपुर में रहते हैं।

अब तक वे रायपुर, कांकेर, राजनांदगांव, मोहला, दुर्ग, महासमुंद और सुकमा में सेवा दे चुके थे। अपने सेवाकाल में उन्होंने कई बार वीरता का परिचय दिया और माओवादी क्षेत्रों में सफल ऑपरेशनों का हिस्सा रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/martyrdom-of-martyrdom-union-home-minister-amit-shah-met-martyr/article-25285

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.