रायपुर में आज 1316 जोड़ों का सामूहिक विवाह, राज्यभर में 6400 से अधिक शादियां

रायपुर (छ.ग.)

On

मुख्यमंत्री देंगे आशीर्वाद, कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का भी होगा शुभारंभ

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को एक साथ 1,316 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 6,400 से अधिक जोड़ों का विवाह अलग-अलग धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस कार्यक्रम में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

मुख्य समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। रायपुर से आयोजित इस कार्यक्रम से कई जिलों के जोड़े ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे।

सामूहिक विवाह के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ की भी औपचारिक शुरुआत करेंगे। अभियान के पहले चरण में 6 माह से 52 माह तक की आयु के लगभग 40 हजार कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर पोषण सहायता दी जाएगी। इसकी शुरुआत बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा जिलों से की जाएगी।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। इसके अतिरिक्त 15 हजार रुपये विवाह आयोजन और उपहार सामग्री पर खर्च किए जाएंगे। रायपुर के कार्यक्रम से बलौदा बाजार, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद और राजनांदगांव जिलों के जोड़े वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।

धार्मिक विविधता इस आयोजन की खास पहचान रही। राज्यभर में हिंदू रीति से 6,281, मुस्लिम रीति से 3, ईसाई रीति से 113, बौद्ध रीति से 5 और बैगा समुदाय के 10 जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानजनक विवाह का अवसर उपलब्ध कराना है।

इधर गरियाबंद जिले में भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 283 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। वहीं इस आयोजन में 25 समर्पित नक्सलियों का विवाह भी चर्चा का विषय रहा, जिन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में इसे एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

इस बीच मनेंद्रगढ़ में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जनकपुर से खड़गवां जा रही बस के गड्ढे में फंसने से 17 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

-------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/mass-marriage-of-1316-couples-in-raipur-today-more-than/article-45798

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.