छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में और चढ़ेगा पारा, कुछ इलाकों में आज वज्रपात और हल्की बारिश की चेतावनी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट ले रहा है। अगले 48 घंटों के भीतर प्रदेश में गर्मी और अधिक तीव्र होने वाली है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

विशेष रूप से मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। बीते रविवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज वज्रपात और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

सिनॉप्टिक सिस्टम का प्रभाव

मौसम परिवर्तन के पीछे सक्रिय सिनॉप्टिक सिस्टम जिम्मेदार है।

  • एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय 32° उत्तर अक्षांश और 70° पूर्व देशांतर के उत्तर में, समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है।

  • वहीं, एक अन्य पूर्व-पश्चिम दिशा में फैला हुआ गर्त मध्य पाकिस्तान से शुरू होकर झारखंड, उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य बांग्लादेश तक फैला हुआ है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर के करीब है।

रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज दिन भर मौसम शुष्क रहेगा। सुबह से लेकर दोपहर तक आकाश साफ रहेगा, जबकि शाम के समय आंशिक बादल छाने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: 43 डिग्री सेल्सियस

  • न्यूनतम तापमान: 28 डिग्री सेल्सियस

लोगों को सलाह दी गई है कि वे गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें और दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में और चढ़ेगा पारा, कुछ इलाकों में आज वज्रपात और हल्की बारिश की चेतावनी

Raipur, CG

विशेष रूप से मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। बीते रविवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज वज्रपात और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

सिनॉप्टिक सिस्टम का प्रभाव

मौसम परिवर्तन के पीछे सक्रिय सिनॉप्टिक सिस्टम जिम्मेदार है।

  • एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय 32° उत्तर अक्षांश और 70° पूर्व देशांतर के उत्तर में, समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है।

  • वहीं, एक अन्य पूर्व-पश्चिम दिशा में फैला हुआ गर्त मध्य पाकिस्तान से शुरू होकर झारखंड, उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य बांग्लादेश तक फैला हुआ है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर के करीब है।

रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज दिन भर मौसम शुष्क रहेगा। सुबह से लेकर दोपहर तक आकाश साफ रहेगा, जबकि शाम के समय आंशिक बादल छाने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: 43 डिग्री सेल्सियस

  • न्यूनतम तापमान: 28 डिग्री सेल्सियस

लोगों को सलाह दी गई है कि वे गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें और दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/mercury-will-climb-in-chhattisgarh-in-the-next-48-hours/article-18144

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.