रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

RAIPUR, CG

सितंबर की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश की रफ्तार तेज हो गई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के सिस्टम का असर अब प्रदेश पर साफ दिखने लगा है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में मंगलवार और बुधवार को तेज बारिश की संभावना जताई है।

मानसून का नया दौर शुरू

सोमवार की शाम राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हुई थी। मंगलवार को भी माना क्षेत्र में करीब ढाई सेंटीमीटर और लालपुर में आधा सेंटीमीटर पानी रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रा, अंबिकापुर और जगदलपुर जैसे स्टेशनों पर भी झमाझम बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, मानसून द्रोणिका बीकानेर से होते हुए झारसुगुड़ा, पुरी और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव केंद्र तक सक्रिय है। इसके चलते प्रदेश में अगले 24 घंटे तक बारिश का असर रहेगा।

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में नानगुर में 13 सेमी., दंतेवाड़ा में 11 सेमी. और छिंदगढ़ में 6 सेमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। बालोद, बीजापुर, गंगालूर, बड़े बचेली, बास्तानार समेत कई जगहों पर 4 से 5 सेमी. तक पानी बरसा।

किन जिलों में अलर्ट?

  • यलो अलर्ट: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली।

  • ऑरेंज अलर्ट: महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा (30–40 किमी/घंटा) और मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Sep 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

RAIPUR, CG

सितंबर की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश की रफ्तार तेज हो गई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के सिस्टम का असर अब प्रदेश पर साफ दिखने लगा है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में मंगलवार और बुधवार को तेज बारिश की संभावना जताई है।

मानसून का नया दौर शुरू

सोमवार की शाम राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हुई थी। मंगलवार को भी माना क्षेत्र में करीब ढाई सेंटीमीटर और लालपुर में आधा सेंटीमीटर पानी रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रा, अंबिकापुर और जगदलपुर जैसे स्टेशनों पर भी झमाझम बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, मानसून द्रोणिका बीकानेर से होते हुए झारसुगुड़ा, पुरी और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव केंद्र तक सक्रिय है। इसके चलते प्रदेश में अगले 24 घंटे तक बारिश का असर रहेगा।

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में नानगुर में 13 सेमी., दंतेवाड़ा में 11 सेमी. और छिंदगढ़ में 6 सेमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। बालोद, बीजापुर, गंगालूर, बड़े बचेली, बास्तानार समेत कई जगहों पर 4 से 5 सेमी. तक पानी बरसा।

किन जिलों में अलर्ट?

  • यलो अलर्ट: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली।

  • ऑरेंज अलर्ट: महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा (30–40 किमी/घंटा) और मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/meteorological-department-issued-yellow-orange-alert-in-raipur-bilaspur-and-durg/article-32232

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.