- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में 2 दिनों तक झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में 2 दिनों तक झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Raipur,C.G
अक्टूबर की शुरुआत छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ हुई है। मौसम विभाग ने आज और अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की चेतावनी दी है। खासकर दक्षिणी जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया गया है।
सिनोप्टिक सिस्टम का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 9.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। अगले 12 घंटे में यह प्रणाली और अधिक प्रबल होकर अवदाब का रूप ले सकती है तथा 3 अक्टूबर की सुबह दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र तट से टकरा सकती है।
3 दिनों तक बदलता रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-चमक की स्थिति रहेगी। 3 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी और कुछ जगहों पर अति भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, 4 अक्टूबर को मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए