छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन तक भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

RAIPUR, CG

राजधानी और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण अगले एक सप्ताह तक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, सबसे अधिक प्रभाव दक्षिण छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा, जहां लगातार तेज वर्षा हो सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। गुरुवार को भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। पिछले 24 घंटों में राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सिनोप्टिक सिस्टम की स्थिति:
पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 7.6 किमी ऊपर तक फैला है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है। अगले 24 घंटों में यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है।

औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका बीकानेर, वनस्थली, गुना, दमोह, बिलासपुर, कलिंगपट्टनम होते हुए बंगाल की खाड़ी और दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों तक फैली हुई है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग से लेकर उत्तर-पूर्व अरब सागर तक एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका सक्रिय है, जो कई राज्यों में नमी पहुंचा रही है।

राजधानी रायपुर का मौसम:
आज रायपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान न्यूनतम 25 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से यात्रा से बचने की सलाह दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Aug 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन तक भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

RAIPUR, CG

राजधानी और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण अगले एक सप्ताह तक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, सबसे अधिक प्रभाव दक्षिण छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा, जहां लगातार तेज वर्षा हो सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। गुरुवार को भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। पिछले 24 घंटों में राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सिनोप्टिक सिस्टम की स्थिति:
पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 7.6 किमी ऊपर तक फैला है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है। अगले 24 घंटों में यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है।

औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका बीकानेर, वनस्थली, गुना, दमोह, बिलासपुर, कलिंगपट्टनम होते हुए बंगाल की खाड़ी और दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों तक फैली हुई है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग से लेकर उत्तर-पूर्व अरब सागर तक एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका सक्रिय है, जो कई राज्यों में नमी पहुंचा रही है।

राजधानी रायपुर का मौसम:
आज रायपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान न्यूनतम 25 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से यात्रा से बचने की सलाह दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/meteorological-department-released-alert-in-chhattisgarh-for-next-7-days/article-30636

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.