छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

RAIPUR, CG

सितंबर की शुरुआत में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिन प्रदेश के मध्य हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। खासतौर पर रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी वर्षा होने की संभावना है।

सोमवार को राजधानी रायपुर में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह तेज धूप और उमस रही, लेकिन दोपहर होते ही काले बादल छा गए और जमकर बरसात हुई। लालपुर वेधशाला में महज एक घंटे की बारिश में 34 मिमी. वर्षा दर्ज की गई।

अगस्त में कम बरसे बादल, सितंबर में उम्मीद

जुलाई में औसत से अधिक बारिश कराने के बाद अगस्त में मानसून कमजोर पड़ गया था। अगस्त महीने में रायपुर में सिर्फ 178 मिमी. बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से करीब 156 मिमी. कम है। हालांकि पूरे प्रदेश में अब तक की कुल वर्षा 908 मिमी. रही है, जो औसत आंकड़े से सिर्फ 4 मिमी. कम है।

बंगाल की खाड़ी से बन रहा सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्तमान में एक ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट के ऊपर सक्रिय है। इसके असर से जल्द ही एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसका प्रभाव विशेष रूप से मध्य छत्तीसगढ़ पर रहेगा।

किन क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि

  • 2 से 4 सितंबर तक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में कई जगह भारी बारिश हो सकती है।

  • बिलासपुर और रायपुर संभाग के पूर्वी जिलों में अत्यधिक वर्षा की आशंका है।

  • कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटे में भारी वर्षा होने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Sep 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

RAIPUR, CG

सितंबर की शुरुआत में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिन प्रदेश के मध्य हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। खासतौर पर रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी वर्षा होने की संभावना है।

सोमवार को राजधानी रायपुर में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह तेज धूप और उमस रही, लेकिन दोपहर होते ही काले बादल छा गए और जमकर बरसात हुई। लालपुर वेधशाला में महज एक घंटे की बारिश में 34 मिमी. वर्षा दर्ज की गई।

अगस्त में कम बरसे बादल, सितंबर में उम्मीद

जुलाई में औसत से अधिक बारिश कराने के बाद अगस्त में मानसून कमजोर पड़ गया था। अगस्त महीने में रायपुर में सिर्फ 178 मिमी. बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से करीब 156 मिमी. कम है। हालांकि पूरे प्रदेश में अब तक की कुल वर्षा 908 मिमी. रही है, जो औसत आंकड़े से सिर्फ 4 मिमी. कम है।

बंगाल की खाड़ी से बन रहा सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्तमान में एक ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट के ऊपर सक्रिय है। इसके असर से जल्द ही एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसका प्रभाव विशेष रूप से मध्य छत्तीसगढ़ पर रहेगा।

किन क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि

  • 2 से 4 सितंबर तक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में कई जगह भारी बारिश हो सकती है।

  • बिलासपुर और रायपुर संभाग के पूर्वी जिलों में अत्यधिक वर्षा की आशंका है।

  • कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटे में भारी वर्षा होने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/meteorological-department-released-the-possibility-of-heavy-rains-in-chhattisgarh/article-32153

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.