रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के 3 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी रफ्तार में है और राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है।

 मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए प्रदेश के तीन संभागों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इससे जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

तीसरे दिन भी बारिश से भीगा रायपुर
राजधानी रायपुर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि कुछ जगहों पर मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश का भी पूर्वानुमान है।

बीते 24 घंटे में भारी बारिश के संकेत
मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटे में भारी वर्षा दर्ज की गई। अंबिकापुर में जहां अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री तक गिर गया।

सिनोप्टिक सिस्टम का असर
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ और झारखंड तक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जिससे आने वाले दो दिन भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा मानसून की द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों को प्रभावित कर रहे हैं।

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बेमेतरा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, बिजली गिरने और 30–40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, कबीरधाम और गौरेला-पेंड्रा मरवाही जैसे जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

राजधानी रायपुर का आज का मौसम
रायपुर में आज दिनभर आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और रुक-रुक कर वर्षा होती रहेगी। तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लोगों को बारिश से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के 3 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Raipur, CG

 मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए प्रदेश के तीन संभागों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इससे जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

तीसरे दिन भी बारिश से भीगा रायपुर
राजधानी रायपुर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि कुछ जगहों पर मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश का भी पूर्वानुमान है।

बीते 24 घंटे में भारी बारिश के संकेत
मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटे में भारी वर्षा दर्ज की गई। अंबिकापुर में जहां अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री तक गिर गया।

सिनोप्टिक सिस्टम का असर
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ और झारखंड तक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जिससे आने वाले दो दिन भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा मानसून की द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों को प्रभावित कर रहे हैं।

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बेमेतरा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, बिजली गिरने और 30–40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, कबीरधाम और गौरेला-पेंड्रा मरवाही जैसे जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

राजधानी रायपुर का आज का मौसम
रायपुर में आज दिनभर आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और रुक-रुक कर वर्षा होती रहेगी। तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लोगों को बारिश से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/meteorological-department-warned-of-heavy-rain-alert-in-3-divisions/article-26996

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.