माफियाओं को रोकने खनिज विभाग ने अपनाया पैंतरा.... जब्त हुए कई वाहन

Gariyaband, CG

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहनों के जब्ती की कार्रवाई की है.

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अवैध रेत खनन की बढ़ती गतिविधियों ने प्रशासन को नए कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है. रेत माफिया अब अपने अवैध काम को रात के समय अंजाम देने लगे हैं, जिससे प्रशासन की नजरों से बचा जा सके. लेकिन जिला प्रशासन ने भी इस चुनौती का सामना करने के लिए अब रात में छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसके तहत कई वाहन और मशीनें जब्त की जा रही हैं. 

कई वाहनें हुईं जब्त

शनिवार की रात पांडुका के कुरुसकेरा क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन करते हुए तीन हाइवा वाहनों को जब्त किया गया. वहीं फिंगेश्वर के बोरिद और बिरोड़ा क्षेत्रों से एक-एक चैन माउंटेन मशीन को भी कब्जे में लिया गया. प्रशासन ने पिछले 9 दिनों में कुल 9 हाइवा और 3 चैन माउंटेन मशीनों को जब्त करके रेत माफियाओं को एक कड़ा संदेश दिया है. रेत माफिया रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए खदानों में खनन कार्य को तेजी से अंजाम दे रहे थे, ताकि सुबह से पहले इलाके से निकल सकें.

लेकिन जिला प्रशासन की सतर्क टीम ने माफियाओं की इस चाल को भांपते हुए प्रभावी कार्रवाई की शुरुआत कर दी है. 18 अक्टूबर की रात तर्रा से 6 हाइवा और 24 अक्टूबर को कुरुसकेरा से एक चैन माउंटेन मशीन की जब्ती इसी अभियान का हिस्सा है.

खनिज विभाग की इस लगातार कार्रवाई से रेत माफियाओं में खौफ बढ़ गया है और जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के प्रयास तेज हो गए हैं. अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई कर प्रशासन ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Oct 2024 By दैनिक जागरण

माफियाओं को रोकने खनिज विभाग ने अपनाया पैंतरा.... जब्त हुए कई वाहन

Gariyaband, CG

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अवैध रेत खनन की बढ़ती गतिविधियों ने प्रशासन को नए कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है. रेत माफिया अब अपने अवैध काम को रात के समय अंजाम देने लगे हैं, जिससे प्रशासन की नजरों से बचा जा सके. लेकिन जिला प्रशासन ने भी इस चुनौती का सामना करने के लिए अब रात में छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसके तहत कई वाहन और मशीनें जब्त की जा रही हैं. 

कई वाहनें हुईं जब्त

शनिवार की रात पांडुका के कुरुसकेरा क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन करते हुए तीन हाइवा वाहनों को जब्त किया गया. वहीं फिंगेश्वर के बोरिद और बिरोड़ा क्षेत्रों से एक-एक चैन माउंटेन मशीन को भी कब्जे में लिया गया. प्रशासन ने पिछले 9 दिनों में कुल 9 हाइवा और 3 चैन माउंटेन मशीनों को जब्त करके रेत माफियाओं को एक कड़ा संदेश दिया है. रेत माफिया रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए खदानों में खनन कार्य को तेजी से अंजाम दे रहे थे, ताकि सुबह से पहले इलाके से निकल सकें.

लेकिन जिला प्रशासन की सतर्क टीम ने माफियाओं की इस चाल को भांपते हुए प्रभावी कार्रवाई की शुरुआत कर दी है. 18 अक्टूबर की रात तर्रा से 6 हाइवा और 24 अक्टूबर को कुरुसकेरा से एक चैन माउंटेन मशीन की जब्ती इसी अभियान का हिस्सा है.

खनिज विभाग की इस लगातार कार्रवाई से रेत माफियाओं में खौफ बढ़ गया है और जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के प्रयास तेज हो गए हैं. अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई कर प्रशासन ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/mineral-department-adopted-maneuver-to-stop-mafia/article-2125

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.