स्वास्थ्य मितानों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा, मंत्री जायसवाल का भरोसा—अनुभव के आधार पर मिलेगा अवसर

Raipur, CG

On

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्यरत स्वास्थ्य मितानों की नौकरी संकट में आ गई है। तीसरी पार्टी कंपनी का टेंडर समाप्त हो जाने के बाद न केवल 750 से अधिक मितानों की सेवाएं समाप्त हो गई हैं, बल्कि वे पिछले तीन माह से वेतन से भी वंचित हैं। ऐसे में भविष्य को लेकर चिंतित स्वास्थ्य मितान मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिलने उनके निवास पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

मितानों की ओर से बताया गया कि वे पिछले 10-12 वर्षों से लगातार प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयुष्मान भारत योजना के तहत विभिन्न जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। इनमें आयुष्मान कार्ड, व्यय वंदन कार्ड, आभा कार्ड बनाना, क्लेम प्रोसेसिंग, वेरिफिकेशन, ऑडिट, अपलोडिंग जैसे तकनीकी और प्रशासनिक कार्य शामिल हैं। लेकिन FHPL नामक थर्ड पार्टी एजेंसी का टेंडर 30 अप्रैल को समाप्त कर दिया गया और उसे न तो आगे बढ़ाया गया, न ही कोई विकल्प दिया गया।

स्वास्थ्य मितानों ने स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया कि वे छत्तीसगढ़ को आयुष्मान भारत योजना में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाने में प्रमुख भूमिका निभाते रहे हैं। बावजूद इसके, उन्हें एक झटके में बेरोजगार कर दिया गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया भरोसा

मितानों से चर्चा के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके अनुभव को नजरअंदाज नहीं करेगी। उन्होंने कहा, “इन सभी स्वास्थ्य मितानों ने लम्बे समय तक विभागीय योजनाओं में अहम जिम्मेदारी निभाई है। उनकी मांगों का नियमानुसार परीक्षण किया जाएगा। विभागीय समायोजन की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है और अनुभव के आधार पर इन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।”

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में यदि कोई नई एजेंसी टेंडर प्राप्त करती है तो उसके माध्यम से कार्य कराया जाएगा। और यदि ऐसा नहीं होता है तो भारत सरकार की गाइडलाइन और कलेक्टर दर के अनुसार इन्हें काम सौंपा जा सकता है।

तीन महीने से नहीं मिला वेतन, मितान चिंतित

स्वास्थ्य मितानों ने यह भी आरोप लगाया कि वे बीते तीन माह से वेतन नहीं मिलने से मानसिक व आर्थिक रूप से बेहद परेशान हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि यह शिकायत लगातार मिल रही है और विभाग एजेंसी से समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए प्रयासरत है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 May 2025 By Nitin Trivedi

स्वास्थ्य मितानों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा, मंत्री जायसवाल का भरोसा—अनुभव के आधार पर मिलेगा अवसर

Raipur, CG

मितानों की ओर से बताया गया कि वे पिछले 10-12 वर्षों से लगातार प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयुष्मान भारत योजना के तहत विभिन्न जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। इनमें आयुष्मान कार्ड, व्यय वंदन कार्ड, आभा कार्ड बनाना, क्लेम प्रोसेसिंग, वेरिफिकेशन, ऑडिट, अपलोडिंग जैसे तकनीकी और प्रशासनिक कार्य शामिल हैं। लेकिन FHPL नामक थर्ड पार्टी एजेंसी का टेंडर 30 अप्रैल को समाप्त कर दिया गया और उसे न तो आगे बढ़ाया गया, न ही कोई विकल्प दिया गया।

स्वास्थ्य मितानों ने स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया कि वे छत्तीसगढ़ को आयुष्मान भारत योजना में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाने में प्रमुख भूमिका निभाते रहे हैं। बावजूद इसके, उन्हें एक झटके में बेरोजगार कर दिया गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया भरोसा

मितानों से चर्चा के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके अनुभव को नजरअंदाज नहीं करेगी। उन्होंने कहा, “इन सभी स्वास्थ्य मितानों ने लम्बे समय तक विभागीय योजनाओं में अहम जिम्मेदारी निभाई है। उनकी मांगों का नियमानुसार परीक्षण किया जाएगा। विभागीय समायोजन की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है और अनुभव के आधार पर इन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।”

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में यदि कोई नई एजेंसी टेंडर प्राप्त करती है तो उसके माध्यम से कार्य कराया जाएगा। और यदि ऐसा नहीं होता है तो भारत सरकार की गाइडलाइन और कलेक्टर दर के अनुसार इन्हें काम सौंपा जा सकता है।

तीन महीने से नहीं मिला वेतन, मितान चिंतित

स्वास्थ्य मितानों ने यह भी आरोप लगाया कि वे बीते तीन माह से वेतन नहीं मिलने से मानसिक व आर्थिक रूप से बेहद परेशान हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि यह शिकायत लगातार मिल रही है और विभाग एजेंसी से समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए प्रयासरत है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/minister-jaiswals-confidence-is-hovering-over-the-job-of-health/article-22571

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.