PM मोदी के 11 साल: मंत्री केदार कश्यप बोले – किसानों को मिला बोनस, भ्रष्टाचार पर लगी लगाम, 18 लाख को मिला पीएम आवास

Rajnandgaon, CG

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के वन, सिंचाई एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने दावा किया कि इन 11 वर्षों में देश ने समावेशी विकास की नई दिशा में कदम बढ़ाया है। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार की विशेष उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

 किसानों को मिला बोनस, रिकॉर्ड धान खरीदी

प्रेसवार्ता में मंत्री कश्यप ने बताया कि किसानों को बकाया बोनस का भुगतान किया गया है। इसके साथ ही धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई, जो देश में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी हुई, जिससे किसानों को सीधा लाभ पहुंचा। बीते खरीफ सीजन में 149 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी दर्ज की गई।

पीएम आवास में छत्तीसगढ़ को बड़ी मंजूरी

आवास योजना पर चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार गठन के अगले ही दिन 18 लाख पीएम आवास की मंजूरी दी गई। अब तक कुल 26 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवासीय सुरक्षा मिली है।

भ्रष्टाचार रोकने उठाए सख्त कदम

मंत्री कश्यप ने बताया कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। कोयला परिवहन की परमिट प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है, जिससे पारदर्शिता आई है। आबकारी विभाग की लाइसेंस प्रक्रिया भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर की गई है। साथ ही सभी विभागों को GeM पोर्टल के जरिए खरीदी अनिवार्य कर दी गई है।

भाजपा नेताओं की मौजूदगी में हुई प्रेसवार्ता

इस अवसर पर नगर निगम महापौर मधुसूदन यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, महामंत्री सौरभ कोठारी, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति और छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार की ताकत का उल्लेख किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

PM मोदी के 11 साल: मंत्री केदार कश्यप बोले – किसानों को मिला बोनस, भ्रष्टाचार पर लगी लगाम, 18 लाख को मिला पीएम आवास

Rajnandgaon, CG

 किसानों को मिला बोनस, रिकॉर्ड धान खरीदी

प्रेसवार्ता में मंत्री कश्यप ने बताया कि किसानों को बकाया बोनस का भुगतान किया गया है। इसके साथ ही धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई, जो देश में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी हुई, जिससे किसानों को सीधा लाभ पहुंचा। बीते खरीफ सीजन में 149 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी दर्ज की गई।

पीएम आवास में छत्तीसगढ़ को बड़ी मंजूरी

आवास योजना पर चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार गठन के अगले ही दिन 18 लाख पीएम आवास की मंजूरी दी गई। अब तक कुल 26 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवासीय सुरक्षा मिली है।

भ्रष्टाचार रोकने उठाए सख्त कदम

मंत्री कश्यप ने बताया कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। कोयला परिवहन की परमिट प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है, जिससे पारदर्शिता आई है। आबकारी विभाग की लाइसेंस प्रक्रिया भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर की गई है। साथ ही सभी विभागों को GeM पोर्टल के जरिए खरीदी अनिवार्य कर दी गई है।

भाजपा नेताओं की मौजूदगी में हुई प्रेसवार्ता

इस अवसर पर नगर निगम महापौर मधुसूदन यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, महामंत्री सौरभ कोठारी, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति और छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार की ताकत का उल्लेख किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/minister-kedar-kashyap-said-11-years-of-pm-modi/article-24341

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.