महाशिवरात्रि जुलूस में नाबालिग की हत्या, पुरानी रंजिश में चाकू से हमला

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

On

दुर्ग-भिलाई के शांति नगर में वारदात, कई संदिग्ध हिरासत में

महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान सोमवार रात हिंसक विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शांति नगर शिव मंदिर के सामने, मोहन नगर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने 4 से 5 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान नानू उर्फ छय (17) निवासी शांति नगर के रूप में हुई है। वह शादियों में घोड़ी चलाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, महाशिवरात्रि पर दो दिनों से चल रहे धार्मिक आयोजन में वह दोस्तों के साथ शामिल था। इसी दौरान कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

ताबड़तोड़ वार, अस्पताल में तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने चाकू निकालकर नानू पर कई वार किए। उसके पेट, सिर और पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एक महीने पुरानी रंजिश की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लगभग एक माह पूर्व मृतक का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। पुलिस को आशंका है कि उसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर एकत्र होकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

जांच में जुटी पुलिस

एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना की पूरी कड़ी स्पष्ट हो सके।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/minor-murdered-in-mahashivratri-procession-knife-attack-due-to-old/article-46429

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.