सुकमा जिला प्रशासन की बदइंतजामी! बस्तर ओलंपिक में नाश्ते– खाने तक का नहीं पर्याप्त इंतजाम, व्यवस्था पर भड़के खिलाड़ियों ने कही बड़ी बात, देखिए वीडियो…

Bastar, CG

अनुसूचित जनजाति बाहुल्य बस्तर संभाग में अपार नैसर्गिक क्षमता को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है. अच्छे उद्देश्य से सुकमा मिनी स्टेडियम में किए जा रहे इस महती आयोजन में जिला प्रशासन की बदइंतजामी भारी पड़ रही है.

कोंटा ब्लॉक से आए 700 से अधिक खिलाड़ियों को नाश्ते और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं दी गई. सुबह 11 बजे केवल पोहा परोसा गया और शाम 5.30 बजे तक बच्चों को कोई अन्य खाना नहीं मिला. खेलों में भाग लेने के लिए बच्चों को भूखे पेट खेलना पड़ा, जिससे उनकी थकावट और परेशानी साफ नजर आई. बच्चों ने बताया कि शाम को जब खाना मिला, तब तक वे बहुत थक चुके थे. उनके साथ आए शिक्षक भी भूखे थे.

बच्चों-शिक्षकों में देखने को मिली नाराजगी

नक्सल प्रभावित इलाकों से पहली बार जिला मुख्यालय पहुंचे कई बच्चे और ग्रामीण इन अव्यवस्थाओं से इस कदर नाराज हुए की उन्होंने कह दिया यदि इस अव्यवस्था का उन्हें तनिक भी अंदाजा होता तो खेती-किसानी के अलावा अन्य कामों को छोड़कर कभी यहां नहीं आते. यही नहीं आयोजन के दौरान कोंटा से आए शिक्षक और अधिकारियों की भी गैरमौजूदगी देखी गई. इस तरह से बच्चों की देखरेख के लिए जिन लोगों की ड्यूटी लगाई गई थी, वे भी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे.

अंदरुनी इलाकों से पहुंचे बच्चों में दिखा उत्साह

भले ही आयोजन में अव्यवस्थाएं रही हों लेकिन इन खेलों के लिए नक्सल प्रभावित इलाकों से आए बच्चों और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला. जगरगुंडा, चिंतलनार, किस्टाराम, और एर्राबोर जैसे अंदरूनी इलाकों के बच्चे पहली बार जिला मुख्यालय पहुंचे. वहीं बच्चों के साथ आए शिक्षक बच्चों के उत्साह को देख गदगद नजर आए. उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन हर साल होने चाहिए, जिससे नैसर्गिक प्रतिभा के धनी आदिवासी बच्चों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मौका मिल सके.

लापरवाही पर प्रशासन तय करे जवाबदेही

आयोजन में शामिल होने आए शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में कहा कि बस्तर ओलंपिक सराहनीय पहल है. इसका उद्देश्य आदिवासी बच्चों की प्रतिभा को निखारना है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी और प्रशासनिक अनदेखी इस उद्देश्य को कमजोर करती है. खिलाड़ियों को पर्याप्त भोजन, आराम, और देखरेख जैसी बुनियादी सुविधाएं देने की विफलता पर प्रशासन को जवाबदेही तय करनी चाहिए.

देखिए वीडियो –

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Nov 2024 By दैनिक जागरण

सुकमा जिला प्रशासन की बदइंतजामी! बस्तर ओलंपिक में नाश्ते– खाने तक का नहीं पर्याप्त इंतजाम, व्यवस्था पर भड़के खिलाड़ियों ने कही बड़ी बात, देखिए वीडियो…

Bastar, CG

कोंटा ब्लॉक से आए 700 से अधिक खिलाड़ियों को नाश्ते और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं दी गई. सुबह 11 बजे केवल पोहा परोसा गया और शाम 5.30 बजे तक बच्चों को कोई अन्य खाना नहीं मिला. खेलों में भाग लेने के लिए बच्चों को भूखे पेट खेलना पड़ा, जिससे उनकी थकावट और परेशानी साफ नजर आई. बच्चों ने बताया कि शाम को जब खाना मिला, तब तक वे बहुत थक चुके थे. उनके साथ आए शिक्षक भी भूखे थे.

बच्चों-शिक्षकों में देखने को मिली नाराजगी

नक्सल प्रभावित इलाकों से पहली बार जिला मुख्यालय पहुंचे कई बच्चे और ग्रामीण इन अव्यवस्थाओं से इस कदर नाराज हुए की उन्होंने कह दिया यदि इस अव्यवस्था का उन्हें तनिक भी अंदाजा होता तो खेती-किसानी के अलावा अन्य कामों को छोड़कर कभी यहां नहीं आते. यही नहीं आयोजन के दौरान कोंटा से आए शिक्षक और अधिकारियों की भी गैरमौजूदगी देखी गई. इस तरह से बच्चों की देखरेख के लिए जिन लोगों की ड्यूटी लगाई गई थी, वे भी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे.

अंदरुनी इलाकों से पहुंचे बच्चों में दिखा उत्साह

भले ही आयोजन में अव्यवस्थाएं रही हों लेकिन इन खेलों के लिए नक्सल प्रभावित इलाकों से आए बच्चों और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला. जगरगुंडा, चिंतलनार, किस्टाराम, और एर्राबोर जैसे अंदरूनी इलाकों के बच्चे पहली बार जिला मुख्यालय पहुंचे. वहीं बच्चों के साथ आए शिक्षक बच्चों के उत्साह को देख गदगद नजर आए. उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन हर साल होने चाहिए, जिससे नैसर्गिक प्रतिभा के धनी आदिवासी बच्चों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मौका मिल सके.

लापरवाही पर प्रशासन तय करे जवाबदेही

आयोजन में शामिल होने आए शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में कहा कि बस्तर ओलंपिक सराहनीय पहल है. इसका उद्देश्य आदिवासी बच्चों की प्रतिभा को निखारना है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी और प्रशासनिक अनदेखी इस उद्देश्य को कमजोर करती है. खिलाड़ियों को पर्याप्त भोजन, आराम, और देखरेख जैसी बुनियादी सुविधाएं देने की विफलता पर प्रशासन को जवाबदेही तय करनी चाहिए.

देखिए वीडियो –

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/mismanagement-of-sukma-district-administration-not-enough-arrangements-even-for/article-3920

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.