कोयला खदान के विरोध में उतरीं विधायक विद्यावती सिडार गिरफ्तार, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Raigarh, CG

छत्तीसगढ़ के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में स्थित मुड़ागांव और आसपास के दर्जनों गांवों में जंगलों की अंधाधुंध कटाई के खिलाफ जारी जनविरोध ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। कांग्रेस विधायक विद्यावती सिडार, जो क्षेत्रीय ग्रामीणों के विरोध को समर्थन देने पहुंची थीं, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

खदान परियोजना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि एक निजी उद्योग समूह को इलाके में कोयला खदान आवंटित की गई है, जिसके चलते हजारों पेड़ों की कटाई की जा रही है। इस कार्य को लेकर पिछले एक महीने से 12 से अधिक गांवों के लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह प्रक्रिया बिना किसी जनसहमति और सूचना के पूरी की जा रही है।

आजीविका और पर्यावरण दोनों खतरे में

मुड़ागांव, तमनार और आसपास के इलाके घने जंगल और जैव विविधता से भरपूर वन क्षेत्र हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इन वनों पर न केवल प्राकृतिक संतुलन निर्भर करता है, बल्कि यह क्षेत्र स्थानीय आदिवासी समुदायों की आजीविका और सांस्कृतिक विरासत का भी स्रोत है। उनका कहना है कि सरकार एक तरफ पर्यावरण बचाने की बात करती है, दूसरी ओर खदानों और उद्योगों के नाम पर जंगलों का विनाश कर रही है।

गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों में और उबाल

विधायक सिडार की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और जनआवाज को दबाने की कोशिश बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जंगल कटाई और दमनकारी कार्रवाई नहीं रुकी, तो विरोध और व्यापक होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कोयला खदान के विरोध में उतरीं विधायक विद्यावती सिडार गिरफ्तार, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Raigarh, CG

खदान परियोजना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि एक निजी उद्योग समूह को इलाके में कोयला खदान आवंटित की गई है, जिसके चलते हजारों पेड़ों की कटाई की जा रही है। इस कार्य को लेकर पिछले एक महीने से 12 से अधिक गांवों के लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह प्रक्रिया बिना किसी जनसहमति और सूचना के पूरी की जा रही है।

आजीविका और पर्यावरण दोनों खतरे में

मुड़ागांव, तमनार और आसपास के इलाके घने जंगल और जैव विविधता से भरपूर वन क्षेत्र हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इन वनों पर न केवल प्राकृतिक संतुलन निर्भर करता है, बल्कि यह क्षेत्र स्थानीय आदिवासी समुदायों की आजीविका और सांस्कृतिक विरासत का भी स्रोत है। उनका कहना है कि सरकार एक तरफ पर्यावरण बचाने की बात करती है, दूसरी ओर खदानों और उद्योगों के नाम पर जंगलों का विनाश कर रही है।

गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों में और उबाल

विधायक सिडार की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और जनआवाज को दबाने की कोशिश बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जंगल कटाई और दमनकारी कार्रवाई नहीं रुकी, तो विरोध और व्यापक होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/mla-vidyavati-sidar-arrested-for-protesting-against-coal-mine-expressed/article-25585

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.