छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गांव में मोबाइल सेवा शुरू, ग्रामीण खुश

Bijapur, cg

बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में अब ग्रामीण मोबाइल से बातचीत कर सकेंगे.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना तर्रेम क्षेत्र के गुण्डेम गांव में मोबाइल टावर लगाया गया है. अब नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के सुदूर ग्राम गुण्डेम, छुटवाई के ग्रामीणों को संचार सुविधा का लाभ मिलेगा.

ग्रामीण भी खुश: मोबाइल टावर की स्थापना से ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क का लाभ मिलना संभव हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल टावर लगने से उन्हें काफी राहत मिली है. अब वह अपने परिवार के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कर सकेंगे.

स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा: मजबूत नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा से ग्रामीण अंचल के पढ़ने वाले छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को भी इससे लाभ मिलेगा.

नक्सलगढ़ में विकास कार्यों पर फोकस: स्थानीय लोगों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में विकास कार्यों में लगातार तेजी आ रही है. आवागमन की सुविधा के साथ ही बेहतर शिक्षा,स्वास्थ्य सुविधाओं पर फोकस किया जा रहा है. वहीं अब बेहतर संचार व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है.

अमित शाह से की गई थी मांग: दरअसल 16 दिसम्बर 2024 को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुण्डेम गांव का दौरा कर ग्रामीणों और जवानों से चर्चा की थी. इस दौरान क्षेत्र में संचार व्यवस्था मजबूत करने के लिए ग्राम गुण्डेम में मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग की गई थी. इसके बाद इस दिशा में काम शुरू किया गया.

छत्तीसगढ़ सरकार ने नियद नेल्लानार योजना और केंद्र की यूएसओएफ योजना के तहत ग्राम गुण्डेम में मोबाइल टावर की सुविधा शुरू की है. यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) का उद्देश्य देश के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण और सस्ती मोबाइल और डिजिटल सेवाएं प्रदान करना है. अब बीजापुर जिले के अंदरूनी इलाके में मोबाइल टावर की सुविधा मिलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गांव में मोबाइल सेवा शुरू, ग्रामीण खुश

Bijapur, cg

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना तर्रेम क्षेत्र के गुण्डेम गांव में मोबाइल टावर लगाया गया है. अब नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के सुदूर ग्राम गुण्डेम, छुटवाई के ग्रामीणों को संचार सुविधा का लाभ मिलेगा.

ग्रामीण भी खुश: मोबाइल टावर की स्थापना से ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क का लाभ मिलना संभव हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल टावर लगने से उन्हें काफी राहत मिली है. अब वह अपने परिवार के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कर सकेंगे.

स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा: मजबूत नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा से ग्रामीण अंचल के पढ़ने वाले छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को भी इससे लाभ मिलेगा.

नक्सलगढ़ में विकास कार्यों पर फोकस: स्थानीय लोगों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में विकास कार्यों में लगातार तेजी आ रही है. आवागमन की सुविधा के साथ ही बेहतर शिक्षा,स्वास्थ्य सुविधाओं पर फोकस किया जा रहा है. वहीं अब बेहतर संचार व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है.

अमित शाह से की गई थी मांग: दरअसल 16 दिसम्बर 2024 को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुण्डेम गांव का दौरा कर ग्रामीणों और जवानों से चर्चा की थी. इस दौरान क्षेत्र में संचार व्यवस्था मजबूत करने के लिए ग्राम गुण्डेम में मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग की गई थी. इसके बाद इस दिशा में काम शुरू किया गया.

छत्तीसगढ़ सरकार ने नियद नेल्लानार योजना और केंद्र की यूएसओएफ योजना के तहत ग्राम गुण्डेम में मोबाइल टावर की सुविधा शुरू की है. यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) का उद्देश्य देश के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण और सस्ती मोबाइल और डिजिटल सेवाएं प्रदान करना है. अब बीजापुर जिले के अंदरूनी इलाके में मोबाइल टावर की सुविधा मिलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/mobile-service-started-in-naxal-affected-village-of-chhattisgarh/article-13396

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.