- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बालोद में किसानों से वसूले पैसे, फिर भी नहीं दी खाद: हंगामे के बाद कृषि केंद्र सील, संचालक को नोटिस...
बालोद में किसानों से वसूले पैसे, फिर भी नहीं दी खाद: हंगामे के बाद कृषि केंद्र सील, संचालक को नोटिस
Baloda Bazar, cg
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक में यूरिया खाद को लेकर किसानों के साथ हुई धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
आरोप है कि एक निजी कृषि केंद्र ने 24 किसानों से पैसे लेकर भी खाद नहीं वितरित की, जिसके बाद किसानों ने हंगामा किया। प्रशासनिक जांच के बाद गोदाम को सील कर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
मथाई चौक स्थित कृषि केंद्र पर मचा बवाल
घटना डौंडी ब्लॉक के मथाई चौक स्थित किसान संगवारी कृषि केंद्र की है, जहां संचालक मनोज कुमार बुर्रा द्वारा किसानों से 35 बोरी यूरिया खाद के लिए भुगतान तो ले लिया गया, लेकिन खाद नहीं सौंपी गई। शिकायत पर तहसीलदार और कृषि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
24 किसानों से वसूले पैसे, मिली अनियमितता
कृषकों ने प्रशासन को बताया कि उन्हें यूरिया के लिए रकम देने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा। एसडीओ महेश कुमार मारगिया और उर्वरक निरीक्षक ऐमन्त कोठारी के नेतृत्व में जांच टीम ने पाया कि खाद गोदाम में स्टॉक मौजूद था, बावजूद इसके किसानों को खाद नहीं दी जा रही थी।
जांच के बाद गोदाम सील, खाद वितरित कराई गई
संचालक की अनुपस्थिति में ही अधिकारियों ने 24 किसानों को 35 बोरी यूरिया मौके पर ही वितरित कराया। इसके बाद किसानों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर कृषि केंद्र को सील कर दिया गया।
संचालक को नोटिस, हो सकती है कठोर कार्रवाई
कृषि उप संचालक आशीष कुमार चंद्राकर ने बताया कि संचालक द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 का उल्लंघन किया गया है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब के आधार पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी, जिसमें लाइसेंस निलंबन या रद्दीकरण भी संभव है।
यूरिया स्टॉक की जिलेवार स्थिति भी उजागर
इस घटना के बाद खाद वितरण की स्थिति को लेकर भी आंकड़े सामने आए:
-
सहकारी क्षेत्र में 57,821 मीट्रिक टन के लक्ष्य के विरुद्ध 36,031 मी. टन का भंडारण है।
-
निजी क्षेत्र में 19,486 मी. टन लक्ष्य के विरुद्ध 13,473 मी. टन का भंडारण है।
प्रशासन अब सभी निजी केंद्रों की निगरानी और सत्यापन की तैयारी में जुट गया है
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए