छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय: रायपुर-रायगढ़ में तेज बारिश, 33 जिलों में अलर्ट, सप्ताहभर रहेगा खराब मौसम

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी ताकत से सक्रिय हो गया है। बुधवार रात से ही राज्यभर में बारिश का दौर शुरू हो गया है, जो गुरुवार सुबह तक जारी रहा।

राजधानी रायपुर और रायगढ़ समेत कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में राज्य के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक, बिजली गिरने और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। वहीं, राज्य के अन्य 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 बिजली गिरने और आँधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, रायपुर, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, कबीरधाम, खैरागढ़, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। साथ ही तेज रफ्तार हवाओं और बिजली गिरने का भी अंदेशा है, जिससे प्रशासन अलर्ट मोड में है।

 सबसे अधिक बारिश कोरिया में दर्ज

पिछले 24 घंटे में राज्यभर में 24 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई है, जिसमें 78 से अधिक स्थानों पर मेघ बरसे। औसत बारिश का आंकड़ा 26.03 मिमी रहा, जिसमें सबसे अधिक 70 मिमी बारिश कोरिया जिले में दर्ज की गई। वहीं, राज्य में सबसे उच्च तापमान रायपुर (माना) में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 सप्ताहभर रहेगा असर

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक राज्यभर में बारिश का असर जारी रहेगा। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों — मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, जशपुर और रायगढ़ में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इन जिलों में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

 प्रशासन अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग और प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और कच्चे मकानों से दूर रहें। नदी-नालों और पुलियों से बचने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय: रायपुर-रायगढ़ में तेज बारिश, 33 जिलों में अलर्ट, सप्ताहभर रहेगा खराब मौसम

Raipur, CG

राजधानी रायपुर और रायगढ़ समेत कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में राज्य के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक, बिजली गिरने और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। वहीं, राज्य के अन्य 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 बिजली गिरने और आँधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, रायपुर, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, कबीरधाम, खैरागढ़, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। साथ ही तेज रफ्तार हवाओं और बिजली गिरने का भी अंदेशा है, जिससे प्रशासन अलर्ट मोड में है।

 सबसे अधिक बारिश कोरिया में दर्ज

पिछले 24 घंटे में राज्यभर में 24 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई है, जिसमें 78 से अधिक स्थानों पर मेघ बरसे। औसत बारिश का आंकड़ा 26.03 मिमी रहा, जिसमें सबसे अधिक 70 मिमी बारिश कोरिया जिले में दर्ज की गई। वहीं, राज्य में सबसे उच्च तापमान रायपुर (माना) में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 सप्ताहभर रहेगा असर

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक राज्यभर में बारिश का असर जारी रहेगा। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों — मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, जशपुर और रायगढ़ में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इन जिलों में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

 प्रशासन अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग और प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और कच्चे मकानों से दूर रहें। नदी-नालों और पुलियों से बचने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/monsoon-active-in-chhattisgarh-raipur-raipur-raigarh-strong-rains-in-33-districts/article-25560

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.