- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 30 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट, बस्तर में अगले पा...
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 30 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट, बस्तर में अगले पांच दिन भारी बारिश की संभावना
RAIPUR, CG
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह से ही बूंदाबांदी का दौर जारी है, जबकि अंबिकापुर में मंगलवार रात तेज आंधी-बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। यहां लगातार तीन घंटे तक हुई बारिश के कारण 7-8 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही और आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा। बलरामपुर जिले में दो से तीन स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने सरगुजा, रायपुर, दुर्ग, बालोद, धमतरी, कांकेर समेत 30 जिलों के लिए गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट लागू किया गया है। विशेष रूप से बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक दो से तीन स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।
बारिश के आंकड़े चिंताजनक
इस अगस्त माह की बात करें तो 1 से 11 अगस्त के बीच प्रदेश में सामान्यत: 152.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 50.8 मिमी पानी बरसा है। यानी सामान्य से करीब 67% कम वर्षा हुई है। अब तक सिर्फ बलरामपुर ही ऐसा जिला है, जहां अच्छी बारिश दर्ज की गई है।
1 जून से अब तक पूरे प्रदेश में 678 मिमी बारिश हुई है। इसमें बलरामपुर जिले में सबसे अधिक 1113.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि बेमेतरा में सबसे कम 336.4 मिमी बारिश हुई है।
जुलाई में औसत से अधिक बारिश
1 जून से 30 जुलाई तक कुल 623.1 मिमी बारिश हुई, जबकि मौसम विभाग का अनुमान 558 मिमी था। यानी इस अवधि में औसत से 12% अधिक बारिश हुई। जुलाई माह में अकेले 453.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो पिछले 10 वर्षों में केवल दो बार ही 400 मिमी के पार पहुंची है— 2016 में 463.3 मिमी और 2023 में रिकॉर्ड 566.8 मिमी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए