छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार, मध्य क्षेत्र में अलर्ट जारी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ने दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्य छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब क्षेत्र और उससे जुड़ी चक्रीय चक्रवातीय प्रणालियों के कारण राज्य में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। यह सिस्टम अगले 48 घंटों में पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा, जिससे बारिश की तीव्रता और बढ़ेगी।

पिछले 24 घंटों के दौरान बलरामपुर जिले में भारी वर्षा, जबकि अन्य कई स्थानों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई। पेण्ड्रा रोड में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और राजनांदगांव में न्यूनतम 19.7 डिग्री रहा।

आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?

राजधानी रायपुर में आज आसमान मेघाच्छादित रहेगा और एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में हल्की गिरावट के साथ 23°C से 28°C के बीच रहने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार, मध्य क्षेत्र में अलर्ट जारी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ने दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्य छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब क्षेत्र और उससे जुड़ी चक्रीय चक्रवातीय प्रणालियों के कारण राज्य में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। यह सिस्टम अगले 48 घंटों में पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा, जिससे बारिश की तीव्रता और बढ़ेगी।

पिछले 24 घंटों के दौरान बलरामपुर जिले में भारी वर्षा, जबकि अन्य कई स्थानों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई। पेण्ड्रा रोड में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और राजनांदगांव में न्यूनतम 19.7 डिग्री रहा।

आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?

राजधानी रायपुर में आज आसमान मेघाच्छादित रहेगा और एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में हल्की गिरावट के साथ 23°C से 28°C के बीच रहने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/monsoon-caught-in-chhattisgarh-alert-issued-in-central-region-like/article-25992

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.