छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई, बारिश कम और ठंडक बढ़ी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू हो गई है। 28 मई को सुकमा से राज्य में प्रवेश करने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून 139 दिन सक्रिय रहने के बाद अब कांकेर से रवाना हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में रायपुर और सप्ताहभर के भीतर अंबिकापुर से भी मानसून पूरी तरह से बाहर हो जाएगा।

इस मानसून सीजन में राज्यभर में कुल 1242 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर जिले में रही, जो 1579 मिमी तक पहुंची। सामान्यतः मानसून की विदाई 5 अक्टूबर को होती है, लेकिन इस बार यह लगभग 6 दिन देरी से 13 अक्टूबर से शुरू हुई।

तापमान और बारिश का हाल

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ प्रमुख स्थानों में तापमान और वर्षा का रिकॉर्ड इस प्रकार रहा:

  • दुर्ग: अधिकतम 32.5°C

  • पेंड्रा रोड: न्यूनतम 17.8°C

  • भैरमगढ़: 4 सेमी बारिश

  • बीजापुर: 3 सेमी

  • गंगालूर: 2 सेमी

  • सुकमा व छिंदगढ़: 1 सेमी

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी हिस्सों में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट होगी, लेकिन बड़े बदलाव की संभावना कम है।

रायपुर का आज का मौसम

राजधानी में आज मौसम आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, हल्की बारिश की भी संभावना है।

  • न्यूनतम तापमान: 23°C

  • अधिकतम तापमान: 32°C

मानसून की विदाई के साथ ही सुबह-शाम गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है, जो धीरे-धीरे ठंडक भरे मौसम की शुरुआत का संकेत दे रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Oct 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई, बारिश कम और ठंडक बढ़ी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू हो गई है। 28 मई को सुकमा से राज्य में प्रवेश करने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून 139 दिन सक्रिय रहने के बाद अब कांकेर से रवाना हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में रायपुर और सप्ताहभर के भीतर अंबिकापुर से भी मानसून पूरी तरह से बाहर हो जाएगा।

इस मानसून सीजन में राज्यभर में कुल 1242 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर जिले में रही, जो 1579 मिमी तक पहुंची। सामान्यतः मानसून की विदाई 5 अक्टूबर को होती है, लेकिन इस बार यह लगभग 6 दिन देरी से 13 अक्टूबर से शुरू हुई।

तापमान और बारिश का हाल

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ प्रमुख स्थानों में तापमान और वर्षा का रिकॉर्ड इस प्रकार रहा:

  • दुर्ग: अधिकतम 32.5°C

  • पेंड्रा रोड: न्यूनतम 17.8°C

  • भैरमगढ़: 4 सेमी बारिश

  • बीजापुर: 3 सेमी

  • गंगालूर: 2 सेमी

  • सुकमा व छिंदगढ़: 1 सेमी

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी हिस्सों में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट होगी, लेकिन बड़े बदलाव की संभावना कम है।

रायपुर का आज का मौसम

राजधानी में आज मौसम आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, हल्की बारिश की भी संभावना है।

  • न्यूनतम तापमान: 23°C

  • अधिकतम तापमान: 32°C

मानसून की विदाई के साथ ही सुबह-शाम गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है, जो धीरे-धीरे ठंडक भरे मौसम की शुरुआत का संकेत दे रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/monsoon-farewell-in-chhattisgarh-pink-cold-gave-a-glimpse-of/article-35537

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.